तीसरी बार एमएलसी बनने के बाद जनपद आगमन पर यशवंत सिंह का हुआ स्वागत

संजय/यशपाल
मऊ। एमएलसी यशवंत सिंह का नेहरू हाल में स्वागत समारोह किया गया इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां प्रदेश का अमन-चैन बिगाड़ने में लगे हैं जिसे प्रदेश सरकार किसी भी कीमत पर सफल होने नहीं देगी मैं तीसरी बार एमएलसी बना हूं इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व नेताजी व साथी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है।        

       

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सांप्रदायिक शक्तियों को नकार देगी और 2017 में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत में आएगी पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह समेदा ने कहा कि  यशवंत सिंह के एमएलसी  बनने से जिले के विकास में कई नई बातें लिखी जाएगी तथा विकास की गंगा बहेगी उन्होंने कहा यशवंत सिंह उर्जावान व् जुझारू नेता है जिन्हे पुनः एमएलसी बनने से पार्टी को मजबूती मिली है ।
उन्होंने सपा मुखिया व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस आयोजन पर सपा कार्यकर्ताओं ने यशवंत सिंह का जोरदार स्वागत किया तथा फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री राम दर्शन यादव विधायक संग्राम यादव एमएलसी राकेश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव पूर्व प्रमुख रमेश कनोजिया स्वतंत्र सिंह मुन्ना युवा नेता पराग यादव छोटू पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *