Categories: Crime

विधायक ने लोहिया गांव में लगाई चौपाल।

आगरा। नीरज परिहार। पिनाहट ब्लाक क्षेत्र के लोहिया गॉव उटसाना  में क्षेत्रीय विधायक राजा अरिदमन सिंह ने बुधवार को गॉव में हो रहे विकास कार्यो का हाल जानकर निरीक्षण किया।विकास कार्यो में खामिया पाये जाने पर उसे सुधारने के लिए निर्देश भी दिये। साथ ही क्षेत्रीय विधायक द्वारा गॉव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गॉव के स्कूलों में शिक्षक नही आने की शिकायत की।

जिस पर विधायक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा से शिकायत कर शिक्षकों के खिलाक कार्यवाही करने की बात की। चौपाल में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हए उन्हौने समाजवादी सरकार में बाह क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को लेकर सडक पानी बिजली आदि योजनाओं के बारे में बताया। और कहा पूरे आगरा जिले में शासन द्वारा 120 गॉव लोहिया गॉव में घोषित किये गये। जिसमें सर्वाधिक लोहिया गॉव शासन द्वारा अकेले बाह क्षेत्र में घोषित हुए। जिससे बाह क्षेत्र में विकास की गति में तैजी आई है। हमने चम्बल सेन्चुरी का दायरा 500 मीटर कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराया है जिस पर विचार चल रहा है।ताकि चम्बल सेन्चुरी के गावों में विकास कार्य होने में वन विभाग की कोई बाधा आडे न आये। ब्लाक पिनाहट में बच्चों के खेलने के लिए खेल स्टेडियम का प्रस्ताव भेजा जा चुका है जल्द ही कार्य शुरू किया जायेगा।

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

15 hours ago