Categories: Crime

संत विनोबा भावे की जयंती पर हुआ ,पंचायत सशक्तिकरण एंव ग्राम स्वराज विषय परिसंवाद विचार मंच का आयोजन

प्रमोद कुमार दुबे
करौंदीकला,सुल्तानपुर:-

गजईनपुर, करौंदीकला में  स्थित सती माता मंदिर में आज संत विनोबा भावे की जयंती मनाई गई और  साथ ही पंचायत सशक्तिकरण एंव ग्राम स्वराज  विषय परिसंवाद विचार मंच का आयोजन किया गया जिसके विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव राज्यसभा सांसद  सी0पी0 ठाकुरजी एंव मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योतिजी और साथ में कुलपति इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रो0 डॉ0 रतन लाल हांगलू, केंद्रीय सूचनाआयुक्त प्रो0 डॉ0एम श्रीधर अचार्यलू, कमाण्डेन्ट श्री दिनेश सिंह चंदेल जी थे| कार्यकम की अध्यक्षता स्वामी ब्रह्मचारी,संयोजक-गौरव सिंह और संचालन-रोहित कुमार सिंह जी ने किया| और मंच पर आये हुए सभी अतिथियों ने संत विनोबा भावे जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए ग्राम रोजगार के सशक्तिकरण पर बल दिया और लोगो को ग्राम पंचायत के बारे में अवगत कराया और भावे जी के द्वारा किये गए कार्यो को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया| और बताया कि ग्राम पंचायत सशक्तिकरण तब होगा जब गांव में कोई भी पुलिसकर्मी को आने की जरुरत न पड़े| सभी लोग अपने पंचायत पर अपने सभी मामलों का निपटारा कर लें|
सी0पी0ठाकुर जी ने कहा कि ग्राम पंचायत सशक्तिकरण के लिए सभी लोगो को एक साथ मिलकर और सूझबूझ के साथ कार्य करना होगा और उन्होंने साथ ही ये कहा कि जब तक केंद्र सरकार या राज्य सरकार के द्वारा आने वाला फंड सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में सही ढंग से उपयोग नही किया जायेगा और पंचायत मजबूत नही किया जायेगा तब तक सशक्तिकरण नही हो सकता,और साथ ही उन्होंने संयोजक गौरव सिंह को धन्यबाद दिया की इस गांव में आपने भावे जी के जयंती का आयोजन किया बहुत ही अच्छे सोच है| इसी क्रम में प्रो0 अचार्यलु जी ने कहा कि आप लोग किसी भी कार्य को उस कार्य के स्तर के हिसाब से करे और कोशिश करे की आप के कार्य ग्राम पंचायत पर ही सुलझ जाये और उन्होंने कहा कि पंचायत सती राज अब पंचायत पति राज हो गया है|  मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति जी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में महिलाओं को भी खुलकर कुछ न कुछ करने की जरुरत है | उन्होंने कहा कि शिक्षा में बदलाव बहुत जरुरी है, जब से भारत को आप लोगो ने नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री दिया तब से कोई भी मंत्री दिल्ली में बैठने नही पाता है| जैसा उन्होंने कहा था कि न मैं खाऊंगा न किसी को खाने दूंगा और आज यही हो रहा है|
इस मौके पर दीपक ठाकुर, रजनीश मिश्रा अस्सिटेंस कमाण्डेन्ट,जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह,अखिलेश तिवारी,श्रवण मिश्र,सुबाष चंद्र,जगदीश सिंह,मोहित सिंह व अन्य क्षेत्रीय नेता  मौजूद रहें|
pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

11 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

11 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

11 hours ago