Categories: Crime

1 महीने के अंदर मिली तीसरी महिला की लाश,पुलिस के हाथ अब तक खाली

अंजनी राय
सिकंदरपुर, बलिया।
थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र के झोरीडीह गांव से आगे पुलिया के पास रविवार की सुबह बोरे में 20 वर्षीय युवती का शव अज्ञात वाहन से फेंक कर कुछ लोग भाग  गए। शौच करने गए लोगों ने बोरे के अंदर लाश होने की आशंका पर शोरगुल किया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सिकंदरपुर को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने मामले की छानबीन शुरु कर दिया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों की मानें तो उक्त शव को नदी में फेंकने के लिए जीप से कुछ लोग ले जा रहे थे, लेकिन तब तक सुबह हो गई। इससे वे बीच में ही शव को गिरा कर भाग गए। अज्ञात शव की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने फारेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल किया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में तीन नवंबर तथा पांच नवंबर को दो अज्ञात महिलाओं का शव मिला था। उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुन: शव मिलने से पुलिस के माथे पर बल पड़ गया है।
pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

3 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

3 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

3 hours ago