सुल्तानपुर:- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टिकट को लेकर मचा हुआ है घमासान

प्रमोद दूबे
भारतीय जनता पार्टी जनपद सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं का सभी विधानसभाओं पर दल बदलुओ को टिकट देने और कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने के लिए हर जगह जगह पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन कर रही है।और कह रही है। कि भरतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ भी नही पता है। उन्होंने टिकट बाटने में जिस प्रकार की गलती की है। जनता उसका हिसाब जरूर देगी। 
सुल्तानपुर में जहाँ एक तरफ समाजवादी पार्टी ने एक दिन पहले चुनावी बिगुल बज दिया है और अपने कार्यकर्ताओं को मन से कार्य करने और जनपद के सभी सीटों पर अपना परचम लहराने के लिए उत्साहित किया। तो ठीक वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्ताओ में असंतोष बना हुआ है। और वो खुल कर विरोध कर रहे है। इसौली विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे संजय सिंह त्रिलोकचन्द को टिकट नही मिला। और सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश पाण्डेय’बजरंगी’ को टिकट दे दिया गया जिससे बूथ से लेकर जिलाकार्यकता नाराज होकर सड़क पर उतर आये और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के नारे लगाये। और यह भी कह रहे है। कि जब तक जनपद सुल्तानपुर के सभी सीटों पर प्रत्याशी नही बदले जायेंगे तब तक हम सभी विरोध प्रदर्शन करेगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *