भाजपा ही कर सकती है प्रदेश का विकास, भीटी मंडल के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बैठक में भाग लेते भाजपा प्रत्याशी व अन्य

अनंत कुशवाहा 

भीटी, अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ही प्रदेश का विकास कर सकती है। बाकी सभी दल लूटने और खाने वाले है। उक्त विचार भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने भीटी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भीटी बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किया। उन्होने कहा कि प्रदेश अमन चैन कायम करने और प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए भाजपा की सरकार उत्तर-प्रदेश में जरूरी हो गयी है। कटेहरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पहली बार भीटी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवधेश द्विवेदी भाजपा के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा किसान का कर्ज माफ करेगी और किसान बिना व्याज कर्ज भी देगी, साथ-साथ बालिका सुरक्षा के लिए लड़की पैदा होते ही 50 हजार रूपये का बांड, निःशुल्क शिक्षा, सभी छात्रों को लैपटाप देने की योजना बनायी गयी है।

प्रदेश से गुंडे बदमाशों का सफाया किया जायेगा जिससे गरीब, ईमानदार, व्यापारी सभी लोग सुरक्षित रहे। इसलिए सभी लोग ताकत से लगकर अपने और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भाजपा की सरकार बनवाये। सम्मेलन का संचालन सतेन्द्र पांडेय और अध्यक्षता गजराज सिंह ने किया। बसपा को झटका देते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कद्दावर बसपा नेता भीम भी भाजपा में शामिल हो गये। सुरेन्द्र पांडेय, आदित्य शुक्ला, विनोद निराला, विधानसभा प्रभारी दशरथ यादव, जिला महामंत्री किसान मोर्चा शीतला यादव, मंडल महामंत्री गंगा प्रसाद वर्मा, अमरजीत वर्मा, राघेश्याम निषाद, केसी सिंह, राजेन्द्र राजभर, मनोज निषाद, संजय निषाद, पुजारी कन्नौजियां, डा0 गंगाराम पाल, ताड़केश्वर पांडेय, राजेश पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, बैजनाथ मिश्र, भवानी सिंह, त्रिभुवन सिंह, संतोष तिवारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *