ये हैं देश के 20 सबसे ईमानदार शहरों की लिस्‍ट, जानिए अपने शहर की रैंक

शबाब ख़ान

दिल्ली। करप्‍शन एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर देश में कई सालों से बहस हो रही है। ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में भारत इस मामले में अब भी दुनिया के डेवलप देशों से काफी पीछे नजर आता है। हालांकि हाल के दिनों में भारत में इसे लेकर जागरूकता बढ़ी है। सरकार ने जारी की लिस्‍ट…. देश में लोग ज्‍यादा से ज्‍यादा इमानदार हों, इसके लिए सरकार ने राज्‍यों और शहरों के बीच कॉम्पिटीशन की भावना पैदा करने का निर्णय लिया है।इसका सबसे बेहतरीन तरीका सबसे इमानदार शहरों की लिस्‍ट तैयार करना है।मोदी सरकार ने स्‍वच्‍छता के मोर्चे पर भी ऐसा ही किया है।
हाल में संसद में पेश आर्थिक सर्वे 2016-17 में सरकार ने देश के टॉप 20 शहरों की लिस्‍ट जारी की है। इस आधार पर तैयार की गई लिस्‍ट
यह लिस्‍ट शहरों की लोकल बॉडीज (ULBs) में ट्रांसपैरेंसी के आधार पर तैयार की गई है। इसके साथ ही इन ULBs की जवाबदेही और सहायोग को भी आधार बनाया गया है।लिस्‍ट में देश की आर्थिक राजनधानी मुंबई पहले नंबर पर है।

लिस्‍ट में कई शहर ऐसे हैं, जिन्‍हें एक समान नंबर दिए गए हैं, हालांंक‍ि कुछ अन्‍य मानकों के आधार पर उन्‍हें अलग-अलग रैंकिंग दी गई है। लिस्‍ट में इन शहरों को 8 से 2 के बीच नंबर मिले हैं। सबसे ज्‍यादा नंबर मुंबई-हैदराबाद को तो सबसे कम नंबर चंडीगढ़ और देहरादून हैं। लिस्ट में हैदराबाद को भी 8 नंबर मिले हैं। ईमानदार शहरों में उसका नंबर मुंबई के बाद है। तीसरे नंबर पर पंजाब का आर्थिक शहर लुधियाना है। उसका स्कोेर 7.5 है। चौथे नंबर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है। लिस्ट में उसका स्कोर भी 7.5 है।
पांचवें नंबर पर केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम है। लिस्ट में उसका स्कोर 7 है। यूपी की राजधानी लखनऊ का नंबर छठां है। लिस्‍ट में उसका स्कोर भी 7 है। लिस्ट में यूपी के कानपुर शहर को भी जगह मिली है। सातवीं पोजीशन के साथ लिस्ट में उसका स्कोर 7 है। बेंगलुरू को आठवीं पोजीशन मिली है। लिस्ट में उसका स्कोर 6.5 है। वहीं नौवें नंबर पर झारखंड का रांची शहर है। लिस्ट में उसका स्कोर 6 है।
10वें नंबर पर महाराष्ट्र का पुणे शहर है। लिस्ट में उसका स्कोर भी 6 है। पटना शहर 11वें नंबर पर है। लिस्ट में उसका स्कोर भी 6 है। लिस्ट में चेन्न्ई को 12वीं पोजीशन मिली है। उसका स्कोर 5 बताया गया है। लिस्ट में भुवनेश्वर 13वें नंबर पर है। उसका स्कोर भी 5 है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को 14वां नंबर मिला है। लिस्ट में उसका स्कोर 4 है। ईमानदारी के मामले में अन्‍य बड़े शहरों के मुकाबले कोलकाता काफी पीछे रह गया है। उसे 15 वीं पोजीशन मिली है, जबकि उसका स्कोर भी 4 है। दिल्ली को 16वीं पोजीशन मिली है। उसका स्कोर भी 4 है। सूरत शहर को लिस्‍ट में 17वें नंबर पर रखा गया है। उसे सिर्फ 2.5 नंबर मिले हैं। सूरत के बाद गुजरात की राजधानी अहमदाबाद का नंबर है। 18वीं पोजीशन के साथ उसे भी 2.5 नंबर मिले हैं। 19वें नंबर पर राजस्थान का जयपुर शहर है। उसका स्कोर 2 है। 20वें नंबर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। उसका स्कोर भी 2 है। 21वें नंबर पर चंडीगढ़ शहर है। उसका स्कोर भी 2 है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *