संत निरंकारी मंडल ने मनाया बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन

ओबैदुल्लाह अंसारी 
भदोही। संत निरंकारी मंडल की ओर से बाबा हरदेव सिंह के 63 वा जन्म दिन के अवसर पर गुरुवार को भदोही रेलवे स्टेशन पर प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंडल के सेवादलो ने साफ सफाई किया। इस दौरान प्लेट फार्म नबंर एक और दो सहित प्लेट फार्म के बाहर दर्जनों महिला पुरुषो ने हाथो में झाडू लेकर परिषर की विधिवत साफ सफाई कर जमा कूडे को एक स्थान पर एकत्र किया।

इसके बाद मंडल के लोग रजपुरा स्थित संत निरंकरी मंडल आश्रम गये यहा विभिन्न तरह के पौधरोपण किया।क्षेत्रिय संचालक सुखदेव सिंह ने कहा की बाबा हरदेव जी का कथन था की स्वस्थ समाज से ही मजबूत राष्ट्र की कल्पना संभव है।इस लिए उनके जन्म दिन पर हर वर्ष देश भर में आज के दिन विशेष सफाई अभियान के साथ पौधरोपण कर लोगो को जागरुक किया जाता है।मानव जीवन को स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध वातावरण आवश्यक है और इसके लिए अपने आस पास  सफाई होनी चाहिए तथा पर्यावरं को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण कर उसका संरक्षण होना चाहिए।उन्होंने बताया की आज देश भर के  266 रेलवे स्टेशनो पर साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।साथ ही लाखो पौधरोपण हुआ।सफाई अभियान में आरपीएफ चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर मिश्र ने भी सहयोग किया।मुख्य रुप से डा.राजे, रमाशंकर प्रथापति,  राजेश गुप्ता, निलेश यादव, हुबलाल लाल विश्वकर्मा, फूलचंद्र यादव, ब्रिज लाल यादव, राम शिरोमण सरोज, बेचन राम गौतम, संध्या प्रजापति, रानी सरोज, पूजा यादव, शामा गौतम, प्रभावती देवी, सृजना गौतम आदि उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *