अम्बेडकरनगर के प्रमुख समाचार

सरसों की फसलों में लग रहे रोग, दवाओं के छिड़काव से बचायी जा सकती है फसल
अम्बेडकरनगर। वर्तमान समय में रबी की फसल सरसों में विभिन्न कीट/रोग लग रहे है। इस समय के मौसम को देखते हुए सरसों की फसल में अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा एवं गेरूई रोग लगने की सम्भावना अत्यधिक है। अल्टरनेरियां पत्ती धब्बा रोग में पत्तियों पर हल्के भूरे या काले रंग के गोल छल्लेनुमा धब्बा दिखाई पड़ने लगता है जो पहले छोटा तथा प्रकोप बढने पर बड़ा हो जाता है जिसके कारण पत्तियां सूख कर गिरने लगती है एवं पैदावार घट जाती है।

इसके उपचार के लिए मैंकोजेब 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 या कार्बेन्डाजिम 50 प्रति0 डब्ल्यू0पी0की दो किग्रा0 मात्रा प्रति हे0 की दर से छः सौ से सात सौ लीटर पानी में स्प्रे करने से लाभ मिलता है। जबकि गेरूई रोग में सरसों के फूल पत्ती एवं तने पर सफेद/दहिया रंग के पाउडरनुमा बिखरा हुआ दिखाई देता है जिससे फूल एवं फल ऐंठ जाते है, जिससे फूल एवं फल आना बंद हो जाता है। इसके उपचार के लिए जिनेब 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 या मैंकोजेब 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 मात्रा दो किग्रा प्रति हे0 की दर से छः सौ से सात सौ लीटर पानी में स्प्रे करने से लाभ मिलता है। सरसों में माहू का भी प्रकोप बढ़ गया है। यह कीट हल्के हरे रंग एवं बहुत छोटा होता है जो कि मुख्यतः पौधें के ऊपरी कोमल भाग पर चिपक कर रस चूसता है जिससे फूल कम हो जाते है और पैदावार में अत्याधिक गिरावट आती है। किसान भाई इसके रोकथाम के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रति0 एस0एल0 मात्रा दो सौ लीटर प्रति हे0 की दर से छः सौ से सात सौ लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से इस कीट से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त एसिटामाइप्रिड 20 एस0पी0 मात्रा 250 ग्राम प्रति हे0 की दर से छः सौ से सात सौ लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से कीट का प्रकोप समाप्त हो जाता है। इस समय मटर की फसल में भी चूर्णित आसिता रोग लगने की सम्भावना बढ़ गयी है जिसमें फूल पत्ती एवं तने पर सफेद/दहिया रंग के पाउडरनुमा बिखरा हुआ दिखाई देता है तथा पौधों की वृद्धि रूक जाती है। किसान भाई को सलाह दी जाती है कि इसके उपचार के लिए मैंकोजेब 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 या जिनेब 75 प्रति0 डब्ल्यू0पी0 मात्रा दो किग्रा0 छः सौ से आठ सौ लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें या कापर आक्सीक्लोराइड पांच प्रति0 डब्ल्यू0पी0 की मात्रा तीन किग्रा0 पांच सौ से छः हजार पानी में घोलकर छिड़काव करें।
बाग में मिला वृद्ध महिला का शव, सनसनी नहीं हो सकी शव की पहचान
दुष्यंत यादव
आलापुर, अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के हथिनाराज गांव में एक वृद्ध महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पहुंची डायल 100 तथा इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के हथिनाराज गांव में दोपहर लगभग दो बजे गांव के बगल स्थित बाग में खेल रहे बच्चों ने एक महिला का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई लोगों ने मामले की सूचना डायल 100 पुलिस को दिया जिसके बाद पहुंची इलाकाई एवं डायल 100 पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही शव देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वृद्ध महिला की हत्या अन्यत्र कर शव लेकर यहां लाकर फेंका गया है। महिला के शरीर पर कई जगह घाव के निशान भी हैं मौके पर पहुंचे आलापुर के उप निरीक्षक मनोज सिंह पवन सोनकर एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि खबर प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष रामअवतार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
प्रेमिका को कमरे में बंदकर भाग निकला प्रेमी, भिवंडी से किशोरी को ले आया था युवक
अम्बेडकरनगर। प्रेमी के साथ भाग कर आयी किशोरी को प्रेमी कमरे के अंदर बंद कर चलता बना। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को लेकर चली आयी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे महिला थाने में भेज दिया। प्रेमी का पता नहीं चल सका है। मामला अकबरपुर थानान्तर्गत कांशीराम आवास कटरिया याकूबपुर का है। मुम्बई के भिवंडी निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी वहां रोजी रोटी की तलाश में गये जिले के एक युवक से संबंध स्थापित हो गये। युवक उस किशोरी को लेकर कांशीराम आवास मंे आया। एक दिन रहने के बाद मंगलवार की शाम उससे यह कह कर गया कि काम पर जा रहे है सुबह आयेंगे। उसने बाहर से ताला भी बंद कर दिया। संदेह होने पर पड़ोसियांे ने इसकी सूचना अकबरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला और पूछताछ करने के बाद उसे महिला थाने में भेज दिया। किशोरी ने बताया कि उसने एक माह पूर्व सलमान नाम के युवक से निकाह किया था। निकाह होने के बाद वह उसे लेकर अम्बेडकरनगर अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया और दो तीन दिन रहने के बाद वह उसे लेकर कांशीराम आवास चला आया। किशोरी सलमान का पता या मोबाइल नम्बर नहीं बता सकी। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके कथित शौहर का पता लगाया जा रहा है।
हरि भजन से ही कल्याण संभव, मछली गांव में बह रही रामकथा की मंदाकिनी
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। हरि भजन से ही कल्याण संभव है हरि भजन के बिना दुखो से मुक्ति नहीं मिल सकती। भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह सृष्टि के कल्याण के लिए विवाह संबंध प्रेम पर आधारित होना चाहिए। इस संबंध में दहेज का कोई स्थान नहीं है। उक्त बातें मानस कोकिला सुषमा जी ने ग्राम मछली गांव में संजय सिंह के यहां दुर्गा मंदिर पर आयोजित रामकथा के दूसरे दिन कही। उन्होंने कहा कि विवाह संस्कार गृहस्थ धर्म का महत्वपूर्ण संस्कार है। इस में दहेज व अन्य लालच का कोई स्थान नहीं है। भगवान शिव व पार्वती के विवाह की तरह ही यह संबंध लोक कल्याणकारी हो सकता है। कथा व्यास पवन जी ने कहा कि नारी ही सृष्टि का आधार है। यदि नारी संस्कार युक्त हो जाए तो पूरा समाज संस्कारित हो सकता है। नारी ही आदि शक्ती है, बिना नारी के भगवान भी अधूरे हैं। सृष्टि की संरचना नारी से ही संभव है। यह दो कुलों को जोड़ती है और संस्कारयुक्त बना सकती है। इसीलिए नारियों का सम्मान होना चाहिए। क्योंकि बिना नारियों के सम्मान के भगवत भक्ति संभव नहीं है। तीसरे कथा व्यास रामकेवल जिज्ञासु ने कहा कि यदि रावण जैसा संस्कार होगा तो बिना संभव है। इसलिए राम के आदर्श का अनुकरण करना चाहिए। उक्त अवसर पर आचार्य उमा शिव पांडे दुर्गेश पांडे सर्वेश पांडे मनोज यादव धर्मेंद्र कुमार दुर्गा दीन यादव व मनीराम कथा व्यास व समस्त आगंतुकों का स्वागत किया।
किशोर व किशोरी ने खाया जहर, किशोर की मौत, प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है मामला
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर व सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर व किशोरी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। इसमें किशोर की तो मौत हो गयी लेकिन किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। युवक के परिजन जिला अस्पताल से उसके शव को लेकर अचानक चले गये। किशोरी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इस मामले को लोग दबी जुवान से प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानान्तर्गत सैदापुर निवासी पूनम (17) पुत्री रामअधार ने अपने घर के अंदर ही जहर खा लिया। उसकी गंभीर हालत को देख परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सको के अनुसार लड़की की हालत गंभीर है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सेहारी गांव निवासी उत्तम (16) पुत्र लक्ष्मण को भी जहर खाने के कारण ही जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सको द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन उसके शव को लेकर तुरन्त चले गये। किशोर व किशोरी द्वारा जहर खाये जाने की घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
संक्षेप-
1. महिला झुलसी
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थानान्तर्गत मुरादाबाद निवासी रिन्की (25) पत्नी राजकुमार मंलगवार की शाम अपने घर पर अज्ञात कारणों से आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसे हायर संेटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
2. युवक की हालत गंभीर
अम्बेडकरनगर। बेवाना थानान्तर्गत सिसवां निवासी सहाबूद्दीन (18) पुत्र रामशब्द मंगलवार की रात में अपने घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लेने के कारण हालत गंभीर हो गयी। परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
3. बैठक 10 को
अम्बेडकरनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक 10 फरवरी को स्वामीरामानंद इंटर कालेज तमसा मार्ग अकबरपुर में बैठक आहूति की गयी है जिसमें जिले के समस्त ब्राह्मणों व पदाधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है। उक्त जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने दी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *