Categories: Crime

मुख्य विकास अधिकारी ने पतंग उड़ाकर मतदान करने को किया जागरूक

संगम तट पर हुआ पतंग महोत्सव का आयोजन
आफताब फारुकी
इलाहाबाद। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान आवश्यक है, प्रत्येक मतदाता का मतदान महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र को हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत कर सकते हैं। संगम पर पतंग उड़ाते मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त बातें कही. मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने संगम तट उपस्थित लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक करते हुए शपथ दिलाया। आरएएफ के कमाण्डेंट दिनेश सिंह चंदेल ने कहा कि प्रदेश को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मजबूत लोकतंत्र से ही भ्रष्टाचार को दूर किया जा सकता है। आईटीबीपी के कमाण्डेंट ने कहा कि सबकी भागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। मतदान करना सभी का अधिकार है जिस तरह हर्षाल्लास से पर्व मनाया जाता है उसी तरह मतदान को भी मनाइये और खुशी-खुशी वोट दीजिये। प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता ने कहा कि युवा मतदान के लिए आगे आयें और अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कोई भी मतदाता बिना प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें तभी एक अच्छे राष्ट्र की स्थापना की जा सकती है। निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। चीफ वार्डेन अनिल ने कहा कि मतदान दिवस के दिन मतदान स्थल तक अवश्य जायें एवं अपने बहुमूल्य वोट का उचित प्रयोग करें।
कार्यक्रम में सेना के बैण्ड ने विशेष धुनों को बजाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। डीपी गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर लोगों को वोट देने के लिए जागरूक किया। एनएसएस के छात्रों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को वोट देने हेतु जागरूक किया। भारी संख्या में महिला पुलिस तथा आरएएफ तथा आईटीबीपी की महिला सिपाहियों ने पतंग उड़ाकार महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। संगम पर चारो तरफ सेना ने फ्लैग मार्च कर मतदान करने हेतु संदेश दिया। शहर के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता ने ‘गंगा तेरा पानी अमृत झर-झर बहता जाय’, ‘चलो साथियों चलों रे बन्धु फर्ज निभाना है 23 फरवरी को हमको पोलिंग बूथ पर जाना है, प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।
pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

16 mins ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

2 hours ago