Categories: Crime

भागलपुर बिहार – बाराती पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

भागलपुर बिहार
नाथनगर थाना क्षेत्र के रसदपुर गांव से जा रही बराती गाड़ी पिक-अप वैन श्रीरामपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की देर रात उन्हें चिकित्सा के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायलों में शंभू मंडल के पुत्र विरेंद्र मंडल व पोता प्रह्लाद मंडल, गिरो मंडल, सिंघेश्वर कुमार, सुभाष मंडल, अशोक मंडल, छंगुरी मंडल, धमेंद्र मंडल, भिखारी मंडल समेत एक दर्जन लोग शामिल हैं।

घायलों ने बताया कि कारू मंडल के पुत्र बब्लू मंडल की शादी में शरीक होने के लिए रसदपुर गांव से श्रीरामपुर गांव बरात जा रही थी। बरातियों की संख्या अधिक होने के कारण डीजे वाली पिक अप वैन पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए। गोसाईदासपुर व श्रीरामपुर के बीच पिक अप वैन ने संतुलन खो दिया। वैन बिजली पोल से टकरा गई। घायलों में भिखारी मंडल, छंगुरी मंडल, सुभाष मंडल, सिघेश्वर कुमार व विरेंद्र मंडल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है।

pnn24.in

Recent Posts

मणिपुर हिंसा: सीबीआई ने तो दाखिल कर दिया चार्जशीट, केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग की जाँच कहा तक पहुची?

प्रमोद कुमार डेस्क: मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष की व्यापक जांच के लिए केंद्रीय…

3 hours ago

कोविडशील्ड वैक्सीन पर बोले अखिलेश यादव ‘बीजेपी ने वैक्सीन जैसी कंपनी से भी चंदा वसूल लिया’

जगदीश शुक्ला डेस्क: कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…

3 hours ago

प्रज्वल रेवन्ना पर बोले राहुल गांधी ‘कर्णाटक में महिलाओं के साथ हुवे वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी की चुप्पी शर्मनाक’

मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन उत्पीड़न वीडियो…

4 hours ago