इलाहाबाद में 181 प्रत्याशी लड़ेगे चुनाव, दस ने छोड़ा मैदान

मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबादजिले के बारह विधानसभा सीटों के लिए कुल 181 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि 244 लोगों ने नामांकन किया था लेकिन 53 प्रत्याशियों का पर्चा खारिच कर दिया गया। अन्य दस प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।  विधानसभा फाफामऊ में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया और सभी वैध पाये गये। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। वहीं विधानसभा सोरांव से भाजपा के सुरेन्द्र चैधरी, सपा के सत्यबीर मुन्ना और बसपा की गीता पासी समेत 18 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें से तीन का पर्चा निरस्त कर दिया गया। एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह सोंराव से कुल चैदह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 
फूलपुर विधानसभा से 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें से 13 का पर्चा रद्द कर दिया गया। अब चैदह प्रत्याशी चुनाव मैदान में मतदाताओं के सामने लड़ाई में उतरे है। प्रतापपुर से 22 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिसमें से सात का पर्चा निरस्त कर दिया गया और एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी है। हण्डिया से 11 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें से दो प्रत्याशियों का पर्चा रद्द कर दिया गया। अब माॅं-बेटे सहित कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसी तरह मेजा से 21 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें से छह प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त कर दिया गया। अब वहां से 15 प्रत्याशी मैदान में है। 
करछना विधानसभा सीट से 20 प्रत्याशियों पर्चा दाखिल किया। जिसमें से एक का पर्चा रद्द हो गया और चार लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिससे यहां 15 प्रत्याशी मैदान में है। इलाहाबाद शहर पश्चिमी से कुल 20 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिसमें से 7 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया। अब इस सीट से कुल 13प्रत्याशी ही मैदान में है। इसी तरह शहर उत्तरी से कुल 34 प्रत्याशियों पर्चा भरा। जिसमें से छह लोगों के नामांकन निरस्त हो गया और दो लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह अब इस सीट से 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसी तरह शहर दक्षिणी से 27 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें 6 का पर्चा निरस्त हो गया। इस सीट से 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसी तरह बारा विधानसभा सीट से 19 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जिसमें से दो का निरस्त हो गया और दो ने अपना नाम वापस ले लिया। अब इस सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में है। इसी कड़ी में कोरांव विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशियो ने पर्चा भरा और जांच में सभी के पर्चे सही पाये गये और किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जिससे तेरह प्रत्याशी चुनाव मैदान में पहुंच चुके है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *