Categories: Crime

विधायक भीम प्रसाद का कटा टिकट चन्द्रशेखर पर पार्टी ने जताया भरोसा, समर्थको ने किया नए प्रत्याशी का ज़ोरदार स्वागत

दुष्यंत  

आलापुर अंबेडकरनगर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बनाए जाने के उपरांत लखनऊ से प्रथम विधानसभा क्षेत्र आगमन पर चंद्रशेखर कन्नौजिया का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों दुपहिया व दो सौ से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के अछती बाजार पहुंचने पर संयुस के पूर्व प्रदेश सचिव रियाज अहमद सिद्दीकी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव सुनील यादव एडवोकेट इन्तखाब आलम बसंत यादव दिनेश यादव देवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।वही इंदईपुर बाजार में रमेश यादव पुजारी रामचेत यादव वरिष्ठ सपा नेता बाल गोविंद त्रिपाठी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अब्दुल समद उर्फ पप्पू प्रधान रमेश मिश्रा राजकुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से लाद दिया।

आरोपुर बाजार में पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव  रणजीत सिंह यादव पूर्व प्रधान रवीन्द्र यादव प्रधान वासुदेव यादव रामअचल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रामनगर बाजार पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम अजीत यादव जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्मन यादव बबलू अनुज शैलेन्द्र हेमंत अंशुल यादव अनूप अग्रहरी वेद प्रकाश जगन्नाथ पान्डेय रामगोपाल गुप्ता आदि के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। आलापुर तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता दिलीप कुमार यादव योगेंद्र यादव राजमणि यादव रजनीकांत नीरज यादव संदीप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।वही हुसैनपुर बाजार पहुंचने पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव कंचन यादव शकुंतला देवी मनोज यादव जितेंद्र सिंह लोहिया वाहिनी के विश्वनाथ वीरेंद्र तिवारी आदि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।काफिला जहांगीरगंज बाजार तक रोड शो के उपरांत समाप्त हो गया उक्त मौके पर विद्या सिंह भारती वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्र त्रिपाठी कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सत्यार्थी कृष्ण कुमार रामजीत निषाद दिनेश मिश्रा राधेश्याम निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।सैकड़ों वाहनों के काफी लोग के साथ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सभा प्रत्याशी चंदशेखर कन्नौजिया का काफिला चर्चा का विषय बना रहा।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

1 day ago