Categories: Crime

राम के नाम वोट मांगने वालो ने फेका रामायण का साऊंड,माईक

प्रत्याशी सहित भागे समर्थक,मंण्डी व्यापारियों मे रोष

इमरान सागर 

तिलहर,शाहजहाँपुर:-नवीन गल्ला मंण्डी स्थित चल रहा रामायण का पाठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरिया बंद कराने का प्रयास किया! भाजपा प्रत्याशी की सभा को लेकर रामायण का पाठ चल रहे साऊंड के माईक केबिल को नोच कर फेक दिया गया! भगवान राम की रामायण का पाठ से अधिक भाजपा प्रत्याशी के भाषणो को प्रथामिकता देने की गरज से राम भक्तो ने ही चल रहे रामायण के पाठ पंडाल से साऊंड और माईक नोच कर फेक दिया! मंण्डी व्यापारियों द्वारा निंदा किए जाने पर भाजपाईयों ने अपने रुतबे का पूर्ण उपयोग करने का प्रयास किया जिसके चलते बबाल होते होते बचा लेकिन इसके बाद भी व्यापारियों में रोष व्याप्त है!

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के हाईवे 24 स्थित नवीन गल्ला मंण्डी में रामायण का पाठ चल रहा है! उक्त मंण्डी में भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई नेे प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के पक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा! भाजपा प्रत्याशी के भाशण सुनन् हेतु साऊंड पर चल रहे रामायण के पाठ को बंद कराने का जबरन प्रयास किया गया! रामायण के पाठ को बंद कराने के जबरन प्रयास का व्यापारियों ने बिरोध किया जिसके चलते भाजपा नगर इकाई के वरिष्ट पदाधिकारी द्वारा दो टूक शब्दो में यह तक कह दिया गया कि रोशन लाज जरूरी है रामायण नही! व्यापारियों इतना सुनना था कि मंण्डी में जमकर हंगामा खड़ा हो गया! मामले की गंभीरता को समझते हुए पार्टी क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को तत्काल मंण्डी से समर्थको सहित पलायन करना पड़ा!
बताया जाता है कि नगर भाजपा इकाई के वरिष्ट पदाधिकारी द्वारा भगवान राम से पहले प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के पाठ को प्रथामिकता देना नगर के समस्त व्यापारी वर्ग को नागवार गुजरा लेकिन वे भगवान राम चन्द्र जी के रामायण पाठ में कोई बिघ्न डालना नही चाहते ते इस लिए इतना ही कह पाए कि राम के नाम पर वोट मांगने वाले भगवान श्री राम के रामायण पाठ को    प्रथामिकता दे रहे हैं वे देश पर क्या राज करेगे! वही प्रयतिदर्शियों द्वारा कौतूहल का विषय बन गया कि राम के नाम पर वोट मांगने वाले ही भगवान श्री राम का खुलेआम अपमान कर रहे हैं!
pnn24.in

Recent Posts

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा ‘हमने दिसंबर 2021 के बाद से ही कोविडशील्ड वैक्सीन बनाना बंद कर दिया’

ईदुल अमीन डेस्क: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि उसने दिसंबर 2021 के…

2 hours ago

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिख कर किया तत्काल फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग

आफताब फारुकी डेस्क: मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी से समर्थन वापस लेने की…

3 hours ago

भाजपा नेता के पुत्र पर बूथ कैप्चर के आरोपों  पर अब होगा दाहोद के उस बूथ पर दुबारा मतदान

आदिल अहमद डेस्क: गुजरात के लोकसभा क्षेत्र दाहोद के एक पोलिंग बूथ पर फिर से…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर ईडी ने किया विरोध, कहा ‘किसी भी नेता को कभी चुनाव प्रचार हेतु अंतरिम ज़मानत नही मिलती है’

अनुराग पाण्डेय डेस्क: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम ज़मानत याचिका…

3 hours ago