पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

अनंत कुशवाहा 
अम्बेडकरनगर। दहेज दानवो ने एक और महिला की जान ले ली। महिला की मौत पर जहां उसके मायके में चीख-पुकार मची है वहीं ससुराल के सदस्य घर छोड़कर भाग निकले। घटना टाण्डा कस्बे के मोहल्ला हयातगंज का है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के जुड़वा कस्बे शहजादपुर के रहने वाले मदनलाल ने अपनी पुत्री संगीता सैनी की शादी टाण्डा हयातगंज निवासी धर्मेन्द्र के साथ 19 नवम्बर 2013 को की थी। मदनलाल के अनुसार संगीता के ससुराल वाले उस पर कई बार दहेज के लिए दबाव डाल चुके थे। लगभग छः माह पूर्व संगीता ने उनसे 50 हजार रूपये मांगा भी था जिसे उन्होने उसे दे दिया था। तीन दिन पूर्व संगीता ने अपने पिता को फोन कर फिर से 50 हजार रूपये की मांग की थी। पिता द्वारा काम के बावत पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था। अभी वे पैसा का इंतजाम कर ही रहे थे कि बुधवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। संगीता का शव बुधवार को सुबह ससुराल में ही पंखे पर लटकता हुआ पाया गया। संगीता के दो वर्ष की एक बेटी भी है। घटना के बाद ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गये।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *