Categories: Crime

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय मे मचा हडकम्प, दबन्गो ने की कर्मचारीयो के साथ मारपीट

राजू आब्दी 

झांसी। थाना नवबाद अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में उस समय हड़कंप मच गया। जब दिनदहाड़े बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभागार में दबंगों ने अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों पर कुर्सियां फेंक कर मारपीट कर दी। जिससे एक महिला और पुरुष कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

दरअसल पूरा मामला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के बीच कमीशन खोरी का है। जहां आज डॉ.पुष्पा गौतम जो कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्टोरी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। आज दोपहर को उनके पास कुछ दबंग आयें और स्टोर में खरीदे गये सामान पर कमीशन की मॉग करने लगें। डॉ.पुष्पा गौतम ने यह कहते हुये मना कर दिया कि वो ऐसे काम नही करती है, जिसके बाद उक्त दबंगों ने डॉ.पुष्पा गौतम के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि जब डॉ.पुष्पा गौतम ने वहॉ खड़े अधिकारियो से मदद की गुहार लगायी तो किसी ने उनकी मदद नही की। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती दबंगों ने वहॉ रखी कुर्सी डॉ.पुष्पा गौतम पर फैक कर मार दी। जिससे उनका सीधा हाथ टुट गया। इस मामले में बीच बचाव करने आये एक अन्य कर्मचारी रतन सिंह को भी दबंगों न नही बक्शा और उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे उसके सर में भी गंभीर चोटें आयी है। धटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौक पर पहुॅच गयी। पुलिस को आता देख सभी दबंग मौके से फरार हो गयें। पुलिस ने सभी को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। उक्त धटना की सी.सीटी.वी फुटेज के लिये विश्वविद्यालय का कहना है कि सी.सीटी.वी के तार हिल गये थे।
दरअसल पिछले लम्बे समय से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियो पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगते रहे है। शायद यही वजह है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय तेजी से अव्यवस्थाओं की चपेट में आ गया है। उक्त घटना में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियो की सीधे तौर पर मिली भगत सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कमीशनबाजी के खेल में शासनिक अधिकारी सीधें तौर पर कमीशन लेने से हिचक्ते है। ऐसे कामों के लिये बाहर के दबगों की मदद ली जाती है। इस बा को बल मिलना असलिये लाजमी है कि दिनदहाड़े दबंग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वसूली करने आते है और असानी से घटना को अंजाम देकर निकल जाना, प्रशासनिक भवन में सी.सीटी.वी का काम न करना। पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नही दी है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
pnn24.in

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

18 hours ago