सपा सरकार का काम नहीं कांड बोल रहा है : रामअचल

संजय ठाकुर 

मऊ :मधुबन विधानसभा के मर्यादपुर में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर भाजपा और सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सपा कटी पतंग कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का सपना देख रही है तो बीजेपी अपने झूठे व खोखले वादों के जरिए लोगो को मुर्ख बना रही है ।कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पिछडे़ व दलित विरोधी हैं।

भाजपा के पौने तीन साल के सरकार में पूंजीपतियों का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की नोटबंदी से समाज का हर तबका परेशान रहा। 100 दिनों में विदेशों से काला धन को लाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार अपने दावों पर असफल रही है। चाहे बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो या देश की सीमाओं को सुरक्षा देने की। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम करना है, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के साथ सभी वर्गों को सुरक्षा प्रदान करनी है तो बसपा का शासन जरूरी है।

   आज पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का काम नही कांड बोल रहा है कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। सपा व भाजपा के समय में सबसे अधिक दंगे हुए दोनों ही पार्टियां प्रदेश की जनता को भावनात्मक रूप से बरगलाते हुए लाभ लेने का कार्य कर रही हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *