Categories: Crime

महिलाओं का सम्मान है सर्वोपरि – डॉ अरुण कुमार

करिश्मा अग्रवाल(विशेष संवाददाता)
बरेली मे मानवाधिकार संरक्षण एवं समाज कल्याण विकास परिषद्,भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है।एक महिला ही समाज को आदर्श रूप प्रदान करती है ,और बच्चों की प्रथम गुरु होती है।दुनिया भर में महिलाओं ने अपनी बहादुरी और प्रतिभा से अपने देशों का नाम रोशन किया है।

महिला दिवस के अवसर पर डॉ अरुण कुमार द्वारा श्रीमती प्रतिभा रानी और सुधा रावत को सम्मानित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार सक्सेना ने श्रीमती प्रतिभा रानी के जीवन को संघर्षपूर्ण और उनके कार्यों को समाज के लिए आदर्श बताया।उन्होंने बताया की श्रीमती सुधा रावत भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता, वरिष्ठ ना. कल्याण संस्था की महिला जिला अध्यक्षा व कुर्मांचल नगर में उललेखनीय समाज सेवा करने वाली आदर्श महिला हैं।डॉ अरुण कुमार ने दोनों महिलाओं के योगदान की सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश चंद्र सक्सेना ने की।होली के उपलक्ष्य में श्रीमती कौशल्या सिंह,मोहनी शर्मा,डॉ शशि दुग्गल,सुधा रावत ,मनोरमा चक्र,आदि ने पुष्प होली का आयोजन किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में जी.के. अग्रवाल,जे.पी.भारद्वाज, श्री अशोक कुमार अग्रवाल,नसर इमाम,रफ्त अली,संतोष कुमार गुप्ता,उमेश सक्सेना,अनीलेश कुमार सक्सेना,श्रवण सक्सेना,बाबु सगीर,छेल बिहारी एडवोकेट,संतोष राठौर,प्रवीण गोयल,राम प्रकाश आदि का योगदान रहा।
pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

8 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

8 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

9 hours ago