Categories: Crime

लो करलो बात सोशल मीड‌िया पर तो सरकार भी बन गई, तय हो गया यूपी का मुख्यमंत्री

(जावेद अंसारी)
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया, लेकिन पार्टी के प्रदेश से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक ने यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है। अब तक पार्टी के सभी नेता बहुमत मिलने पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड और भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन करने की बात करते रहे, लेकिन सातवें चरण के मतदान के तुरंत बाद ही भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी शुरू हो गई है।

सीएम पद के प्रमुख दावेदार गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, सांसद महंत आदित्यनाथ, महापौर दिनेश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने सार्वजनिक रूप से भले ही सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन उनके अति उत्साहित समर्थकों ने फेसबुक और वॉट्सएप पर अपने-अपने नेताओं को मुख्यमंत्री का प्रबल दावेदार बताना शुरू कर दिया है। पूर्वांचल में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के समर्थकों ने फेसबुक और वॉट्सएप पर उन्हें सीएम बनाने की मांग के साथ ही इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार बताया है। समर्थक दावा कर रहे हैं कि आलाकमान ने घोषणा कर दी है कि मुख्यमंत्री गाजीपुर से ही होगा, वे सिन्हा ही होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने भी वॉट्सएप पर मौर्य को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। अति पिछड़ा वर्ग को मिली सीटें, भाजपा को मिले अति पिछड़े वर्ग के मतों को भी इसका प्रमुख आधार बताया जा रहा है।
मौर्य के समर्थक उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी बताकर दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं।उधर, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ के समर्थक भी सोशल मीडिया पर उन्हें अगला मुख्यमंत्री घोषित कर चुके हैं। आदित्यनाथ के समर्थक उनकी भगवा छवि, बेबाक बोल और चुनाव प्रचार के दौरान उनकी लोकप्रियता को मुख्यमंत्री बनाने का आधार बना रहे हैं। वहीं, भाजपा के ब्राह्मण नेता और समर्थक सोशल मीडिया ग्रुप में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, महेश शर्मा या लखनऊ के महापौर व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को सीएम का प्रबल दावेदार बता रहे हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थक भी उन्हें सीएम पद का प्रबल दावेदार बता रहे हैं। राजनाथ के समर्थक फेसबुक पर दावा कर रहे हैं कि यूपी में जीते तो सीएम और यूपी में हारे तो राजनाथ सिंह बनेंगे पीएम। उनके समर्थक भी वॉट्सएप पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में जातिगत तथ्य भी बता रहे हैं।
pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

4 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

4 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

5 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

5 hours ago