स्नान करते समय सरयू नदी (घाघरा) मे डुबने से बालक की मौत

सी.पी.सिंह.विसेन 
बलिया उंभाव थाना क्षेत्र के बेल्थराबजार गांव मे शुक्रवार की सुबह करीब 7.15बजे के आसपास  बेल्थराबजार घाट पर सरयू नदी (घाघरा) मे  नहाते समय डूबने से एक बालक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला पाण्डेय का पोता चिराग पाण्डेय (13)पुत्र राजेश पाण्डेय दिल्ली के सोनिया बिहार कालोनी मे अपने माता-पिता के साथ रहता था। वही कक्षा6मे पढ़ता था। करीब दस दिन पहले अपने चाचा के साथ गांव अाया इधर राजेश पाण्डेय की बुआ विमला पाण्डेय भी आयी हैं।

आज सुबह विमला पाण्डेय नदी स्नान करने जाने लगी तो उनके साथ चिराग भी नहाने चला गया। घाट पर पहुच बुआ ने चिराग को नहला कर कपडा़ पहनाई अौर अपने भी स्नान कर चिराग को मंदिर के गेट पर बैठा कर मंदिर के अन्दर  पुजा करने चली गयी।पुजा करने के बाद बुआ जब बाहर आयी तो चिराग का कही अता- पता नही था। बुआ ने यह सोच कर घर के तरफ चली गयी की कही लड़का घर चला गया होगा। घर जाकर बुआ ने चिराग को नही देखा तो  लड़के को खोजना शुरू किया । खोजते -खोजते बुआ जब पुन:घाट पर पहुची तो नदी किनारे लड़के का चप्पल, शर्ट, पाइट देख कर अवाक रह गयी। लड़के का कही अता-पता नही था। बुआ ने चिल्लाना शुरु किया। घाट पर सौकड़ो महिला पुरुष इकट्ठा हो गये। पुलिस को सुचना किसी ने दिया। उभाव थाना प्रभारी निरीक्षक जयचन्द भारती मय फोर्स घटना स्थल पर पहुच गये। वही ग्राम प्रधान सतीश कुमार गुप्त ने अपने अथक प्रयास से नदी मे 8बजे से करीब 12-20 बजे तक जाल तथा महाजाल से गोताखोरो व मल्लाहों के साथ मिलकर  डुबे बालक के शव की तलाश की । लेकिन कोई कामयाबी नही मिली।राजेश पाण्डेय के दो पुत्र व दो पुत्रियों मे चिराग दुसरे नम्बर का था। कु मेनका(19) ,मंजुला (10),कुनाल(8) है। घटना स्थल पर एस डी एम अरविन्द कुमार राय, तहसीलदार शिवधर चौरसीया, नायब तहसीलदार चन्द्रभुषण प्रताप, कानूनगो गिरीनाथ यादव, लेखपाल प्रेम कुमार शर्मा,अशोक कुमार आदि लोग मौजुद रहे।शासन-प्रशासन के पहल पर भी शाम करीब 4 बजे से बाहरी गोताखोरो ने भी अथक प्रयास के बाद भी लड़के का शव नही मिला ।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *