राहुल गांधी ने गीता पढ़ने में देर कर दिया – सुनील गुप्ता

आसिफ रिज़वी

मऊ:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी और संघ को जवाब देने  के लिए गीता ,पढ़ने सम्बंधित दिए गए बयान के सम्बंध में जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब राहुल गांधी ने गीता पढ़ने में देर कर दी है अगर सच मे राहुल गांधी ने गीता का अध्ययन किया होता तो उन्हें पता चल गया होता कि गीता से ज्ञान होता है गीता पढ़कर बदले की भावना नही पाली जाती है गीता बुद्धि सुद्धि के लिए पढ़ी जाती है भाजपा और संघ को जवाब देने के लिए नही किन्तु इनके मन मे तो यहाँ भी विकार दिख रहा है।

यह कितनी विचित्र स्थिति है कि जो लोग कल तक भारतीय संस्कृति और योग का उपहास उड़ाते थे आज गीता का अध्ययन कर रहे है वो भी सर्वजनिक रूप से घोषणा करके । पूरी दुनिया कट्टरपंथियों के जेहादी आतंकवाद से पीड़ित है किंतु यह वही राहुल गांधी है जिन्होंने अलग हीे आतंकवाद की परिभाषा गढ़ डाली और हिंदुत्व के विस्तार से पूरी दुनिया को खतरा बता दिया ।यह बहुत ही घृड़ित और निंदनीय बयान था। 
भारत की संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है किंतु इनके पर नाना नेहरू जी आज़ादी के बाद डिस्कवरी ऑफ इंडिया को लेकर व्यस्त थे। यह लोग हर जगह स्तर हीन राजनीति करते है हमारे प्रधानमंत्री कहते है सबका साथ सबका विकास उनके प्रधानमंत्री कहते थे देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है इन लोगो ने वोट बैंक की राजनीति के लिए प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद का भी दुरुपयोग किया और उसकी गरिमा गिराई।
जो लोग धार्मिक कट्टरवाद के सामने झुकते हुए तुष्टिकरण के लिए भारतीय संविधान से छेड़छाड़ करते है कानून बनाते बिगाड़ते है  वही लोग धर्म निरपेक्षता पर हमें उपदेश देते है। हम उन लोगों को बताना चाहते है कि हम धर्म निरपेक्ष नही है हमारी धर्म में पूर्ण आस्था है हम पंथ निरपेक्ष है जैसा कि संविधान में वर्णित है। हमारी विचार धारा लक्ष्य अंत्योदय,प्रण अंत्योदय,पथ्य अंत्योदय वाली है और उनकी विचार धारा येन केन प्रकारेण सत्ता का सुख भोगना है। जो लोग आज गीता को लेकर उपदेश बाट रहे है यह वही लोग है जो न्यायालय में हलफनामा देकर कहते है कि राम का कोई अस्तित्व नही है यह काल्पनिक पात्र है श्री राम भक्तों पर व्यंग बोलते है उनका मजाक उड़ाते है। आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति और योग का लोहा मान रही है लेकिन यह वही कांग्रेश पार्टी है जिसने बार बार भारत की संस्कृति और योग का उपहास उड़ाया है।
कितनी विचित्र स्थिति है कि कांग्रेश पार्टी के महासचिव ओसामा बिन लादेन को जी कहकर संबोधित करते है उसके मारे जाने से दुःखी हो जाते है। हाफिज सईद जैसे आतंक वादी को साहेब कहते है।इनके पार्टी के मणिसंकर अय्यर और पूर्व कानून मंत्री पाकिस्तान में जा कर उनकी सहायता से भारत सरकार को अपदस्थ करने की मांग करते है कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा बाटला हाउस में मारे गए आतंकवादियों के दुखः में रात भर रोती रहती है,कास सोनिया जी ने दो बूंद आशू शहीदों के लिए भी गिरा लिए होते। और अब युवराज बीजेपी और संघ को जवाब देने के लिए गीता पढ़ने की नौटंकी कर रहे है। हम फिर भी इसका स्वागत करते है कि कम से कम उनको इसी बहाने सद्बुद्धि तो आएगी।इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने इसरो द्वारा अंतरिक्ष मे एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने पर वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा की देश के सबसे भारी रॉकेट भुस्थैनिक उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क3-डी1 से सबसे वजनी संचार उपग्रह जीसैट-19 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित करके जो महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धि भारत के वैज्ञानिकों ने प्राप्त की है इससे पूरा देश गौरवान्वित है आने वाले समय मे इंटरनेट और संचार के क्षेत्र में हम पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो जाएंगे इसके साथ ही संचार व्यवस्था की गुड़वत्ता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिला विस्तारक माधवेन्द्र मिश्र,जिलाउपाध्यक्ष गनेश सिंह,सन्तोष सिंह,महामंत्री अखिलेश तिवारी,आनंद प्रताप सिंह,प्रवीण गुप्त,रामाश्रय मौर्य,यादवेन्द्र सिंह,कृष्ण कान्त राय,विशाल पाण्डेय,निलय राय,दयाशंकर,राधेश्याम समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *