ए.एस.खान की कलम से – आइये जाने हज़रात अली अ.स. की कुछ वसीयतो के बारे में.

हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत 21 रमज़ान सन 40 हिजरी क़मरी को मस्जिद ऐ कूफा में हुयी | हजरत अली में उस वक़्त जब वे सुबह की नमाज़ पढ़ा रहे थे ज़ालिम इब्ने मुल्जिम ने  ज़हर से बुझी तलवार से उनपे वार किया और उन्हें इतना ज़ख़्मी कर दिया की तीन दिन के बाद २१ रमजान को वे दुनिया से रुखसत हो गए | उन्होंने अपने परिजनों को इकट्ठा करके वसीयत की जो आज भी हमें सही राह दिखाती है और अली के चाहने वालों के लिए बड़ी अहमियत रखती है और सिर्फ इतना ही नैन बल्कि अली के छाने वालों की पहचान हुआ करती हैं अली की वसीयत पे चलना |

हजरत अली अलैहिस्सलाम की वसीयत की कुछ अहम् बातें |
1. तक्वा अखियार करो और अल्लाह से डरते रहो |
२. ज़िन्दगी में अनुशासन पे ध्यान दो और अपने कामो को आसान बनाओ |
३. लोगो के बीच मतभेदों को दूर करो |
४. लोगों की समस्याओं का संधान किया करो |
५. पड़ोसियों से अच्छे ताल्लुक रखो और यतीमो की मदद किया करो |
६.क़ुरआन पर अमल करने को न भूलना और इसे अपनी ज़िन्दगी में उतारो |आयतुल्लाह नासिर मकारिम शीराज़ी कहते हैं कि एसा न हो कि हम केवल पवित्र क़ुरआन के पढ़ने तक सीमित रह जाएं और उसके मूल संदेश अर्थात उसकी बातें अपनाने को भूल जाएं
७.अम्र बे मारुफ़ और नहअनिल  मुनकर को न छोड़ों अर्थात लोगों को बुरे काम करने से रोको और अच्छ काम करने का आदेश दो
८. इस्लाम की राह में अपनी जान माल से जिहाद करो |

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *