Categories: Crime

पुलिस ने चोरी की 37 बाइकों सहित तीन शातिर चोरों की किया गिरफ्तार

इमरान सागर 

शाहजहाँपुर,पुवायां:- पुलिस अधीक्षक के.बी.सिंह के निर्देश पर चल रहे चैकिंग अभियान के अंतर्गत पुवायां पुलिस ने चोरी की 37  बाइकों सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक पुवायां अशोक पाल अपने पुलिस स्टॉप के साथ चैकिंग हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इतने में मुखबिर की सूचना मिली कि तीन युवक बाइक पर सवार मोहम्मदी की ओर से पुवायां आ रहे है।

उनके पास चोरी की बाइकें व असलहा होने की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने मोहम्मदी रोड़ पर चैकिंग प्रारंभ करा दी। कि इतने में बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। जब उन्होंने पुलिस को देखा तो अपनी बाइकें मोड़कर पीछे की ओर तेजी से भागने लगे। जब पुलिस ने दौड़कर उनको पकड़ने की कोशिश की तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा करते हुए तीनो युवकों को मय बाइक गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने मो.चाँद निवासी हुसैनाबाद लखनऊ, रमेश ग्राम पटना व पवन देवस्थान थाना पुवायां के निवासी है। मो.चांद के पास 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। उक्त तीनों चोरो ने बताया कि वह लोग लखीमपुर,सीतापुर,हरदोई,शाहजहांपुर, लखनऊ आदि जिलों से बाइकें चोरी करके बेंचने का काम करते है। उक्त तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने नबाबपुर गंगा नहर के पास खाली पड़े वन विभाग के कमरों में छिपी रखी 35 अन्य इसमें बाइकों को बरामद किया।

गिरफ्तार करने बाली टीम में
एस एच ओ पुबांया अशोकपाल एस एस आई अबनीश यादव सहित आरछी गण शशिकुमार दयाराम राजवीर सिंह राजेंद्र सिंह शिवानी त्यागी राजकुमार सुरेश गौतम हरकेश सिंह सुरेश यादव सिपाही लाल यशवीर सिंह आदि थे।
पुलिस उपाधीक्षक सुभाष साक्य के बताए अनुसार इसमें सुहेल नाम का अभियुक्त 16 ,जून ,2017 से जिला कारागार लखनऊ में निरुद्ध है बरामद बाइकों में से अब तक 21 बाइकों के चोरी होने की पुष्टि हो चुकी है अन्य की जानकारी की जा रही है।
pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

7 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

7 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

8 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

8 hours ago