Categories: Crime

आखिर कौन है चोटी काटने वाला, बलिया में दो की और कटी चोटी

अंजनी राय.

बलिया। दोकटी थाना अंतर्गत दोकटी गांव में छत पर स्थित कमरे में सो रही एक किशोरी की चोटी कटने की बात सामने आयी। वह भी तब, जब किशोरी के बगल में दो छोटे भाई व कमरे के निकास वाले बरामदे में माता-पिता भी सो रहे थे। दोकटी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोकटी निवासी वकील गुप्ता का परिवार छत पर कमरे में सो रहा था। कमरे में अपने छोटे भाइयों के साथ सपना गुप्ता पुत्री वकील गुप्ता सो रही थी, तभी उसकी चोटी काट कर बगल में बाल रख दिया गया था। घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये। घटना से इलाके में दहशत का महौल है।

दूसरी घटना रेवती थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव की है जो शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे रेनू (23) पत्नी नंदजी यादव की चोटी कट गयी। इसकी जानकारी होने पर महिला भयभीत होकर अचेत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर की अन्य महिलाओं के साथ आंगन में बैठी थी। अचानक बाल कट कर कैसे गिरे, यह समझ से परे है। परिजन महिला को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्साधिकारी डा. शशिप्रकाश ने बताया कि चोटी कटने के भय तथा व्रत की वजह से खाली पेट होने के कारण महिला को चक्कर, सिर में दर्द एवं बेहोशी आयी।
pnn24.in

Recent Posts

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

3 hours ago