Categories: Crime

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण

हरी शंकर सोनी 

सुलतानपुर 03 अगस्त, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अन्तर्गत करौंदीकला ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज खण्ड विकास अधिकारी उमा गुप्ता ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासन की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में ग्रामीणों को दी जा रही जानकारियों के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।

इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल श्रीमंत पूर्वांचल लोकगीत कला केन्द्र के कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से सम्बन्धित जानकारी गीतों के माध्यम से प्रस्तुत की तथा वर्तमान सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी ली। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से सम्बन्धित एवं मुख्यमंत्री जी के सन्देश सबका साथ सबका विकास पुस्तिका एवं कलेण्डर का वितरण निःशुल्क जनसामान्य में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, कृषिरक्षा आदि विभागों द्वारा प्रदशर्नी स्टालों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया
pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

8 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

9 hours ago