मोदी जी ने एक के बाद एक इतने झूठ बोले कि विकास पागल हो गया: राहुल गाँधी

जावेद अंसारी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसी न किसी बहाने मोके की तलाश में रहते है और आज गुजरात यात्रा का आखिरी दिन है। आखिरी दिन राहुल राजकोट में रहेंगे। बुधवार सुबह राहुल गांधी ने चामुंडा माता मंदिर में दर्शन किए। किसान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सीधा mp मोदी पर पर तीर छोड़ते हुए कहा कि, हमारा मुकाबला चीन से है या तो रोजगार इधर जाएगा या उधर जाएगा।

राहुल गांधी ने जाते जाते एक ऐसा तीर छोड़ते हुए गए की भाजपा में खलबली मच गई, राहुल गांधी कहा कि, हमारी कर्नाटक और पंजाब की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि, मैंने प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया, उसके बाद कर्ज माफ किया गया। बीजेपी वालों ने इतने झूठ बोले कि विकास पागल हो गया है। आख़िरकार राहुल गाधी ने अपनी जुबान कह ही दिया की विकास पगला गया है।

राहुल ने मोदी के मेक इन इंडिया की बात करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया की बात करके सही किया लेकिन उसे लागू नहीं किया। मोदी का मेक इन इंडिया फेल हो गया। बस बातों में ही मोदी का स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया है, रोजगार कहीं नजर नहीं आ रहा।

राहुल ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, महिलाएं देख रही हैं और सारा फायदा कुछ उद्योगपतियों को हो रहा है। आज गरीब किसान बेहाल है, उसे फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। सरकार ने 15 बड़े कारोबारियों का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों के बारे में कभी नहीं सोचा। यह उनका गुजरात मॉडल है। मोदी जी ने एक के बाद एक इतने झूठ बोले कि विकास पागल हो गया। कुल मिलाकर गुजरात माडल है और विकास पगला गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *