Categories: PoliticsSpecial

भरवारी – ग्राम विकास में रोड़ा बन रहा निकाय चुनाव।

जितेन्द्र कुमार

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में 22 , 26 व 29 नवंबर 2017 को तीन चरणों मे निकाय चुनाव सम्पन्न हुआ था। जिसमे पहले चरण के मतदान में 5 नगर निगम व 71 नगर पालिका शामिल थे। दूसरे चरण के चुनाव में 51 नगर निगम व नगर पालिका तथा 131 नगर पंचायत शामिल थे। 29 नवंबर तीसरे चरण का चुनाव हुआ, जिसमें 26 जिले के मतदाता शामिल हुए। पूरे उत्तर प्रदेश में एक मात्र जिला कौशाम्बी के भरवारी नगर पंचायत पालिका का चुनाव नही कराया गया। हाल ही में प्रदेश सरकार ने भरवारी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाया था। जिला कौशाम्बी में 7 ही नगर पंचायते थी जिसमे से किसी को भी नगर पालिका का दर्ज़ा नही मिला था। अब भरवारी को वर्तमान में नगर पालिका का दर्जा मिल चुका है। जिसमे 3 हजार मतदाताओ पर 1 वार्ड होगा, जिसके हिसाब से नगर पालिका में 32 वार्ड हो सकते है।

नगर पालिका की सीमा विस्तार करते हुए 29 गांव जोड़े गए है। नगर पालिका भरवारी का चुनाव स्थगित हो गया था। जिस कारण नगर पालिका के अंतर्गत आ रहे गाँव के ग्राम प्रधान का खाता बन्द कर दिया गया है। 4 महीना बीतने को है , अभी तक चुनाव की कोई घोषणा नही हुई । और साथ ही साथ ग्राम प्रधानों का खाता बंद करने से ग्राम विकास में ये चुनाव रोड़ा साबित हो रहा है।

ग्राम प्रधान का खाता बन्द होने के कारण विकास हो ही नही रहा है और गाँवो में नाली निर्माण, सड़क निर्माण आदि बहुत से विकास कार्य स्थगित है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि जब तक चुनाव की दिनांक नही आ जाती तब तक उनका खाता सुचारू रूप से संचालित किया जाए। जिससे ग्राम सभा विकास का कार्य निरंतर बना रहे।

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

1 day ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

1 day ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

1 day ago