फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पेडमैन के प्रोमोशन में नवगछिया के युवा वैज्ञानिक अभिषेक भगत भी शामिल हुए। गुरुवार को जी न्यूज पर इसका प्रोमोशन दिखाया गया। इस मौके पर 16 आविष्कारकों की कहानियों में नवगछिया के अभिषेक भगत की खाना बनाने वाली ऑटोमेटिक रोबो कुृक मशीन की कहानी को भी दिखाया गया। मौके पर अभिषेक ने कहा कि वह पढ़ने में उतने अच्छे नहीं थे इसलिए उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। लेकिन जब उन्हें सम्मान मिला तो उसी स्कूल ने उन्हें सम्मानित भी किया। शाम छह बजे ही लोग अभिषेक को देखने नवगछिया में टीवी से चिपक गए। बाजार के व्यवसायी आेमप्रकाश भगत के पुत्र अभिषेक भगत अपनी रोबो कुक मशीन के कारण राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं।
अभिनेता अक्षय ने कहा-आज से आप हैं आलू-गोभी मैन
अभिषेक ने अविष्कार के लिए अपनी मां को प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि मां को ही रसोई में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए उसे अविष्कार की प्रेरणा मिली। अभिषेक ने बताया कि जब अक्षय कुमार को उनके आविष्कार कीजानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि हर अविष्कार की कहानी पर्दे पर दिखाने के लायक होती है और यह हर वर्गके लोगों के लिए प्रेरणास्रोत होगा। अक्षय ने अभिषेक को पेडमैन की तर्ज पर आलू-गोभी मैन नाम दिया। सोनम कपूर भी प्रभावित हुई।
मुंबई में भी युवा वैज्ञानिक को किया गया सम्मानित
पैड मैन फिल्म के एक गाने ओ साले सपने के रिलीज होने के अवसर पर 12 जनवरी को कार्यक्रम की शूटिंग की गई थी। मुंबई में आयोजित समारोह में अभिषेक को उसके अविष्कार के लिए सम्मानित भी किया गया था। इस कार्यक्रम में अभिषेक को शॉल और पांच लाख रुपये दे कर सम्मानित भी किया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार भगत, सुमित भगत, दीपक भगत, फाइटर जेम्स, ताइक्वांडो कोच घनश्याम प्रसाद आदि ने कहा कि अभिषेक ने नवगछिया का नाम रोशन किया है। नवगछिया आने पर अभिषेक का जोरदार स्वागत किया जायेगा।
आदिल अहमद डेस्क: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित भरतपुर थाने पर एक नवनियुक्त आर्मी अधिकारी और उसकी…
आफताब फारुकी डेस्क: लेबनान में इसराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ…
प्रमोद कुमार डेस्क: लेबनान में पेजर और वाकी टाकी ब्लास्ट से मृतकों की संख्या बंधकर…
शफी उस्मानी डेस्क: कर्नाटक सरकार ने सभी राज्य सरकार द्वारा संचावित मंदिरों में प्रसाद बनाने…
माही अम्सरो देसल: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित रूप से जानवरों…
ईदुल अमीन डेस्क: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाने के दावे पर…