Categories: BiharCrime

कमरे में चल रही थी ब्लू फिल्म की शूटिंग, पुलिस छापेमारी में न्यूड मिले कई कपल्स

गोपाल जी,

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर में पिछले कई महीनों से जिस्मफरोशी के कारोबार चल रहा था और वहां ब्लू फिल्म भी बनाई जा रही थी। इस बात की सूचना मिलते ही एक टीम बनाई गई तथा छापेमारी करने के लिए पुलिस वहां पहुंची तो लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। कुछ लोग पुलिस को देखते ही वहां से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान एक लड़की सहित दो लड़के को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना मोड़ स्थित वन विहार कॉलोनी संकल्प एन्क्लेव का है जहां पिछले कई महीनों से एक किराए पर मकान लेकर कुछ लोग जिस्मफरोशी का कारोबार करते थे। आसपास के लोगों ने मकान में अवांछित लोगों को आते-जाते देख नजदीकी थाने में लिखित शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस ने जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खोला तो वहां लड़के-लड़कियों आपत्तिजनक हालत में थे।

वहीं पुलिस ने एक लड़की तथा 2 लड़के को नशे की हालत में आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। छापेमारी में फ्लैट से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि इस फ्लैट में ब्लू फिल्म बनाने का काम काफी दिनों से चल रहा था। लड़के-लड़कियां नशे की हालत में इस फ्लैट में बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आते-जाते दिखाई देते थे।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र के संकल्प एंक्लेव के फ्लैट नंबर 103 में कुछ अवांछित लड़के-लड़कियों के आने-जाने की सूचना आसपास के लोगों ने दी थी जिसके बाद छापेमारी करने गई पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। फिलहाल गिरफ्तार हुए लड़के लड़कियों से पूछताछ की जा रही है तथा जांच के बाद सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

11 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

12 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

12 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

12 hours ago