जाने कैसा होगा आपका दिन – 24 मई का राशिफल व पञ्चाङ्ग

मेष-आज मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा। दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। आज शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ – आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपकी वाणी से आज आपको लाभ होगा। इससे नए संबंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ सकती है।

मिथुन- आज व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है।

कर्क – आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। अपने कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रवास भी आनंदमय होगा।

सिंह – आज आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक हो सकता है। दिन आपके लिए मिश्रत फलदायी है। वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। और मन आनंदित रहेगा।

कन्या- आज आप प्रवास पर जा सकते हैं। आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा।

तुला – आज वाद-विवाद में ना पड़ें। अपने क्रोध पर संयम रखें। आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी वाणी से किसी को परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें ।

वृश्चिक – आज नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। दिन आपके लिए लाभदायी है। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। प्रबल धन लाभ का योग बन रहा है।

धनु – आज हर कार्य में सफलतापूर्वक संपन्न होगा। दिन आपके लिए शुभ है। आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर – आज सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी।आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा लेकिन बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ कहा जा सकता है। इसके लिए आप योजना भी बना सकेगें।

कुंभ- आज खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ थोड़ा तंग रह सकता है। मानसिक थकावट का अनुभव कर सकते हैं। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को ज्यादा मिलेगा परिवार में खुशी का कोई कार्यक्रम होने की संभावना है।

मीन- आज व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। आपके अंदर छुपे हुनर या कलाकार को अपनी कला दिखाने का आज अवसर मिल सकता है। यशकीर्ति में वृद्धि होने का योग दिख रहा है।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10:बजे से 12: बजे तक निशुल्क

बृहस्पतिवार, मई २४, २०१८ का पञ्चाङ्ग

सूर्योदय: ०५:४२ सूर्यास्त: १९:०५ हिन्दु सूर्योदय: ०५:४६ हिन्दु सूर्यास्त: १९:०१
चन्द्रोदय: १४:२४ चन्द्रास्त: २६:५५+ सूर्य राशि: वृषभ चन्द्र राशि: कन्या सूर्य नक्षत्र: कृत्तिका द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: ग्रीष्म वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: ज्येष्ठ (अधिक) – अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत्। ज्येष्ठ (अधिक) – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी – १८:१८ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – १९:४६ तक
योग: वज्र – २१:०२ तक प्रथम करण: तैतिल – ०६:४२ तक द्वितीय करण: गर – १८:१८ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त: १०:११ – ११:०४ वर्ज्य: २८:१४+ – २९:५१ १५:२९ – १६:२२ राहुकाल: १४:०३ – १५:४२ गुलिक काल:  ०९:०५ – १०:४४
यमगण्ड:  ०५:४६ – ०७:२५

शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त:  ११:५७ – १२:५०

अमृत काल:  १२:३६। – १४:१२

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *