Categories: AllahabadCrime

इश्क के जुनून में सिरफिरे युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

तारिक़ खान

इलाहाबाद। गंगा यमुनी संस्कृति के शहर इलाहाबाद में प्यार के दामन पर खून के छींटे लगने लगे हैं। जिसकी सुलगती मिसाल इस शहर के नैनी इलाके में मिली। जहां एक सिरफिरे युवक ने इकतरफा प्यार में पड़ कर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। २१ साल का संजीव प्रजापति एडीए कालोनी नैनी में रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां रजनी देवी ने पति कामता प्रसाद के गुजरने के बाद अपनी संतानों को पाल पोस कर लायक बना दिया। लेकिन छोटा बेटा संजीव किसी लड़की के लिए जुनूनी बन गया था।

मंगलवार की सुबह तड़के ही उसने ऊपरी भाग में बने कमरे में दरवाजा बंद कर तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। जब तक परिवार जागता। इतनी देर में उसकी मौत हो गई थी। फायर की आवाज पर परिवार और पास पड़ोस के लोग जागे। फिर सब संजीव के कमरे की तरफ गये। दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद छत के रास्ते कमरे के ऊपर लगे जाल को हटाया गया तो अंदर बिस्तर पर संजीव की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। जिसे देखकर उसकी मां के होश उड़ गए। लोगों ने उनको संभाला। इलाकाई पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस ने संजीव की लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

7 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

9 hours ago