Categories: Crime

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

अंजनी राय

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब कांस्टेबल देर रात 11 बजे बाज़ार से कुछ सामन लेने गया। हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश का मामला भी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल राम अवतार है। वह जैतपुर थाने के शक्ति विहार इलाके में रहता था। परिजनों के मुताबिक, राम अवतार रात 11 बजे के आस-पास घर से कुछ दूर आटा लेने के लिए जा रहा था, इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद कांस्टेबल राम अवतार को नजदीकी अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

16 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

18 hours ago