बड़े हादसे के बाद भी प्रशासन की नहीं खुल रही आँख, और भी चल रही है क्षेत्र में अवैध फैक्ट्रियां

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी रविवार को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुए दर्द हादसे में तीन लोगों को जान गवाने के बाद भी प्रशासन जागने का नाम नही ले रहा है। जिस अचार फैक्ट्री में जहरीली गैस के कारण 3 लोगो की मौत हुई है ,वह फैक्ट्री करीब 2 साल से चल रही थी।जिसकी प्रशासन को भनक तक नही लगी। वैसे घटना के बाद मौके पर पहुंची जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने उक्त फैक्ट्री को सील कराते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये है। लेकिन प्रशासन के लिये सवाल अब भी वही खड़ा है कि उक्त फैक्ट्री 2 साल से अवैध रूप से चल रही थी और किसी को कानो कान खबर क्यो नही लगी।

अगर प्रशासन समय रहते कार्यवाही कर देता तो शायद 3 घर उजड़ने से बचाये जा सकते थे। वही दूसरी और आज भी आशियाना सिटी व दौलतनगर आदि कॉलोनियों में रिहायशी एरिया में ऐसी कई फैक्ट्री चल रही है। जिसका शायद प्रशासन को पता है ,लेकिन कार्यवाही नही कर पा रहा है। सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के आशियाना सिटी दुगरावली के रिहायशी एरिया में मन्डोला निवासी रामजी व मुन्ना नामक व्यक्ति मकान की तीसरी मंजिल पर फैक्ट्री चला रहे है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।वही दौलतनगर में पंकज जायसवाल नामक युवक मकान की तीसरी मंजिल व अन्य दो मकानों में कारखाना चला रहा है।हालांकि कुछ लोग इसे लघु उद्योग का नाम दे रहे है ,अगर इन कारखानों में कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *