भाजपा महिला मोर्चा ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के दो नंबर बस स्टैंड के निकट समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता अजय गर्ग के कार्यालय पर महिला मोर्चा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ0 कौमुदी चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुएअपने नवनियुक्त संगठन की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकारिणी की सभी महिला पदाधिकारियों  को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान पश्चिमी अध्यक्ष महिला मोर्चा की सभी महिला पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर, लोनी नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रंजीता धामा, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। जहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रीटा सिंह, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य प्रियंका के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बागपत सरिता चौधर आदि उपस्थित रहे।  वार्ता के दौरान डॉ0 कौमुदी चौधरी कार्यकारिणी विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि साधना शर्मा, कृष्णा जसमीत कौर व आरती मिश्रा को संयुक्त रुप से महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। तथा संध्या शर्मा, रूद्रमनी गिरी को संयुक्त रुप से जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। शीला कुशवाहा, सुधा शर्मा को जिला मंत्री व सोनिया नेगी, मधु चौधरी मंत्री व अंजलि गर्ग को जिला कोषाध्यक्ष पद पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में पूरी तरह खरी उतरेगी और पार्टी के हाथों को और मजबूत करने का काम करेंगी।
इस मौके पर सचिन सैनी, अजय गर्ग, रविंदर राठी, विनय गिरी, मीनू अग्रवाल, रश्मि सिंह, प्रतिभा शेरावत व पूजा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *