Categories: Allahabad

कौशाम्बी के मिले रिक्शा चालक की अचेतावस्था में मौत

तब्जिल अहमद

इलाहाबाद। शाहगंज थाना क्षेत्र के जंक्शन स्टेशन के पास रविवार की रात एक अधेड़ अचेतावस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गये। जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के पथरांव गांव निवासी सुरेश 40 पुत्र मंगल शाहगंज थाना क्षेत्र में रहकर रिक्शा चलाकर दो पुत्र, एक पुत्री का पालन पोषण करता था। बताया जाता है कि वह रविवार की रात जंक्शन स्टेशन के पास अचेतावस्था में पाया गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल काल्विन अस्पताल ले गयी। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए भाई मक्खन लाल ने बताया कि मृतक की पत्नी मानसिक रूपसे विक्षिप्त है वह लगभग छः माह से लापता है।

aftab farooqui

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

16 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

18 hours ago