साठ साल के बुड्ढ़े ने किया तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आफताब फारुकी

प्रयागराज / इलाहाबाद : घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पारिवारिक रिश्ते में बच्ची के बाबा लगने वाले बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह उसे कमरे में सुलाकर गांव में शिव चर्चा सुनने चली गई थी। रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में गई तो बच्ची गायब थी। उसे कमरे से गायब देख घर के सदस्य खोजबीन करने लगे। इसी बीच गांव का 60 वर्षीय शंभू पटेल बच्ची को लेकर पहुंचा। बच्ची खून से लथपथ और बेहोश थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शंभू के कपड़े भी खून से सने थे। परिजनों ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पकड़ने की कोशिश की। इस पर वह मासूम को छोड़कर वहां से भाग निकला। मासूम से दुष्कर्म की खबर मिलते ही एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के अलावा ग्रामीणों से इस बारे में पूछताछ की।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता को गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर शंभू के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कहीं कोई और बात तो नहीं :-

गांव में इस बात की भी दबे जुबान से चर्चा थी कि शायद बच्ची से किसी और ने दुष्कर्म किया हो। शोर सुन शंभू पहुंच गया होगा। इसके बाद वह बच्ची को पहुंचाने के लिए घर पहुंचा होगा। इस दौरान परिजनों के गुस्से का शिकार होने से बचने के लिए भाग निकला होगा। हालांकि, इस बारे में पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। इसके बाद इस राज से पर्दा उठ सकेगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *