निर्धन परिवार के मध्य रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी के द्वारा किया गया अनाज वितरण

मो. रियाज़

कानपुर। दशहरे जैसे पवित्र पर्व पर रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों के द्वारा अनाज वितरण गंगा घाट के किनारे बसी बस्तियों में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री माननीय देवेश कुमार कोरी जी रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील साहू के द्वारा किया गया। संस्था के गठन के पश्चात यह अनाज वितरण रूपी कार्यक्रम समाज हित की सेवा के लिए है। समाज सेवा तो सभी संस्थाएं करती हैं परंतु असली में समाज की सेवा की आवश्यकता है।

रामकृष्ण वेलफेयर सोसायटी का उद्देश्य समाज की सेवा करना है। इसीलिए इसका नारा भी ” कर्तव्य हमारा सेवा आपकी ” है। गगन अग्रवाल के द्वारा अपने पिताजी की याद पर स्वर्गीय राम रक्षपाल पाल जी की याद में ,इस संस्था का गठन किया गया है। यह संस्था समाज के अनछुए क्षेत्रों में कार्य करेगी। संस्था के गठन होते ही,यह सुनिश्चित हुआ कि प्रथम कार्यक्रम के दौरान 400 निर्धन परिवारों के मध्य अनाज वितरण का कार्यक्रम किया गया। अनाज वितरण के अंतर्गत एक परिवार को 1 किलो दाल 3 किलो चावल 2 किलो आटा का एक बैग बनाकर सुपुर्द किया गया।

नवरात्री पर्व में कोई भी परिवार भुखमरी का शिकार ना हो। इस विषय को ध्यान में रखते हुए संस्था के सभी पदाधिकारीयो ने सामंजस को ध्यान मे रखते हुए, यह निर्णय लिया की दशहरे वाले दिन से संस्था को दिशा, अनाज वितरण रूपी कार्यक्रम से विधिवत् प्रारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश स्तर पर इस संस्था के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में नाना प्रकार के समाज सेवा के कार्य आयोजित किए जाएंगे। संस्था बहुत छोटे-छोटे विषयों को ध्यान में रखते हुए उसका भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था ने निर्णय लिया है ब्लड कैंप के रूप में ,दंत चिकित्सक व्यवस्था के रूप में, आंख नाक कान गले की जांच के रूप में विभिन्न प्रकार के मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किए जाएंगे।

समाज को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को इंगित करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्रों पर भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री माननीय देवेश कुमार कोरी जी ने बताया की समाज की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को निरंतर समाज के लिए कार्य करते रहना चाहिए। यह एक ईश्वर की कृपा है कि आपको दूसरो को सहयोग हेतु प्रस्तुत किया। इस प्रकार के कार्य अपने आप में संगठित समाज का प्रस्तुतीकरण है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गगन अग्रवाल, आचार्य अविनाश राय, सुनील साहू, अशोक सिंह एवं गौरव अग्रवाल जैन, अंकित अग्रवाल, पवन गौर, प्रखर शुक्ला, शिवंशू गुप्ता, सुखविंदर सिंह, पी वी कृष्णम, हर्जिंदर सिंह, अलोक राज, रोहित जायसवाल, मनीष मल्होत्रा, सौरभ कनौजिया आदी उपस्तिथ रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *