घुड़दौड़ देख रहा वृद्ध हुआ घायल

अंजनी रॉय

मधुबन ( मऊ)। तहसील क्षेत्र के रामपुर बेलौली चट्टी पर शुक्रवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के समय निकले जुलूस में अचानक घोड़े की लगाम खिंच जाने से वह विदक कर कूदने लगा। उसके अचानक रेस होकर कूदने से घुड़दौड़ देखने के लिए खड़ा बस्ती वर्सी निधियांव निवासी बिरजू ठाकर नामक वृद्ध बुरी तरह से चोटिल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल सीएचसी फतहपुर मंडाव ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े 5 बजे प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें सबसे आगे घोड़े चल रहे थे। अचानक एक घुड़सवार से लगाम खींच गई। जिससे घोड़ा बिदक गया। उसके कूदते हुए रेस हो जाने से घुड़दौड़ देखने के लिए खड़ा वृद्ध बिरजू ठाकुर पुत्र श्रीप्रकाश उसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव ले जाया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *