Categories: Bihar

एक नई पहल – पैडमेन के रूप में अब काम करेगी लडकिया

नितीश कुमार कुशवाहा

हरलाखी(मधुबनी) : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर संचालित जागरूकता संस्था गंगौर की लड़कियां अब पैडमेन के रूप में अब काम करेगी। जिसको लेकर संस्था की लड़कियों ने संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा के नेतृत्व में नेपाल के जलेश्वर स्थित साड़ी में सामुदायिक पूवा क्लब द्वारा मेंसट्रायल हैगईन कैम्पन में हिस्सा लिया। जहां क्लब की ट्रेनर प्रोमिषा मिश्रा ने भारत नेपाल के दो दर्जन से अधिक लड़कियों को सैनेटरी पैड के आसानी से निर्माण की तकनीक का प्रशिक्षण दिया।

जानकारी देते हुए संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने बताया कि जलेश्वर में सैनेटरी पैड के घरेलु नुस्खे से निर्माण की जानकारी का प्रशिक्षण लिया है। जिसमे हमारे संस्था की लड़कियों ने प्रशिक्षण प्राप्त की है। इस प्रशिक्षण के बाद अब हमलोग विभिन्न स्कूल, कॉलेज व टोले मुहल्ले में जाकर इसके निर्माण, उपयोग व स्वच्छता पर आम लड़कियां व महिलाओं को बताने का काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां व महिलाएं सैनेटरी पैड के अधिक कीमतों की वजह से इसका उपयोग नहीं कर पाती है। इसलिए आसानी से और साधारण कपडों से इसके निर्माण के बारे में बताएंगे। जिससे गरीब घर की महिलाएं व लड़कियां आसानी से उपयोग कर सकेंगी। यह अभियान छठ के बाद हमलोग निरंतर क्षेत्र के सभी मिडिल, उच्च विद्यालय, कॉलेज व गांव के टोले मोहल्ले में जाकर करेंगे। हम महिलाओं के मान सम्मान व उनके हक अधिकार के प्रति प्रतिबद्ध है। घरेलु नुस्खे से बने सैनेटरी पैड महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। मौके पर उपस्थित हरलाखी प्रखंड प्रभारी गुड़िया कुमारी, मधवापुर प्रभारी अनुराधा कुमारी, कविता कुमारी, पिंकी कुमारी समेत अन्य लड़कियां भी मौजूद थी।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

7 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

7 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

7 hours ago