5 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

फारुख हुसैन

मितौली खीरी। 5 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ विकास क्षेत्र मितौली के कैमा, निमचेनी गांव में किये गये।कार्यक्रम के पांचवें दिन 2नवम्बर 2018 दिन शुक्रवार को प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग व्यायाम तथा 8:00 बजे से 12:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ तथा दीक्षा समारोह,यग्यो पवीत तथा बिद्यारम्भ,नामकरण संस्कार पुंसवन संश्कार आदि कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षित आचार्यों द्वारा कराये गये। पुंशवन संश्कार सुशीला वर्मा पत्नी जितेंद्र वर्मा,तथा रूबी वर्मा पत्नी रोहित वर्मा का कराया गया। 31 अक्टूबर को स्वछ भारत स्वस्थ भारत के तहत स्वछता कार्यक्रम भी किया गया तथा लोगो को प्रेरित किया गया हमे स्वछ रहना है गन्दगी को दूर भगाना है।

साथ ही प्रत्येक दिन की तरह सायं 6:00 बजे से 10:00 बजे तक श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण तथा दीप यज्ञ कराया गया। कथा शांतिकुंज के प्रशिक्षित आचार्य अमरपाल जी के मुखार बिंद से विस्तार पूर्वक मार्मिक ढंग से कथा सुनाई गई। जिसमे आचार्य जी ने बताया आज अधिकांश ब्यक्ति हिरण्याक्ष बन गए हैं, जिन की दृष्टि सोने पर ही रहती है,झूँठ धोखा,धड़ी, मिलावट ,रिस्वत का बाजार गर्म हो रहा है। किसी समय सोने के एक म्रग ने सीता को आकर्षित किया था,आज वही हिरन प्रत्येक ब्यक्ति के ह्रदय में छलांग लगा रहा है। हे देवताओं इन सब असुरों से बचने के लिए माँ गायत्री की शरण मे जाकर संसार की नष्वरता को तथा आत्मा की अमरता को समझो तब ही इससे छुट कारा पा सकोगे।इस संवाद को सुनाकर आचार्य ने भक्तगणों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें ।पांच कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ एवं प्रज्ञापुराण का आयोजन युग रिसी वेद मूर्ति तपो निष्ठ पण्डित श्री श्री राम शर्मा आचार्य एवं परम् बन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण एवं रिसी तन्त्र के मार्ग दर्शन में मानव मात्र को सद्बुद्धि प्रदान कर सन्मार्ग में प्रेरित करने के उद्देश्य से इस विराट आयोजन में सहज उपलब्ध दैवी परवाह द्वारा मनुष्य का देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण तथा सुख शान्ति एवं संवर्द्धि का वातावरण बनाने के उद्देश्य से श्रद्धा भावना से भक्त जनों द्वारा यज्ञ को आहुति समर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ 29अक्टूबर 2018 से 02 नवम्बर 2018 दिन शुक्रवार को प्रत्येक दिन की तरह सुबह 6 बजे से 11 बजे तक श्रीमद प्रज्ञापुरण की कथा सुनाई गई तथा कन्या भोज ,एवं प्रत्येक दिन की तरह भण्डारे का आयोजन किया गया। उसके बाद टोली की बिदाई की गई।इस कार्यक्रम के प्रशिक्षित टोली नायक आचार्य अमरपाल,आचार्य जगदीश शरण ,अंकित कुमार, आचार्य जगदम्बा प्रसाद ,डा0 सुभाष चन्द्र प्रज्ञा मण्डल अध्यक्ष कैमा ,राकेश वर्मा, गोपीचंद,भागीरथ वर्मा,मा०कामता प्रसाद मौर्य, अनिल वर्मा,रामपाल,कमलेश कुमार,गयाप्रसाद,मनोज कुमार सहित कैमा गांव व क्षेत्र के समस्त भक्त गण उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

15 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

15 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

15 hours ago