किसान मजदुर के विकास से भारत उत्थान बिषयक गोष्ठी का हुआ आयोजन

विकास राय

गाजीपुर- युवा चेतना की तरफ से करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां बाजार के संत खडेश्वरी बाबा रामलीला मंच पर किसान मजदुर के विकास से भारत उत्थान बिषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य बक्ता स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी तथा युवा चेतना के प्रमुख रोहित सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ इसके पश्चात रोहित सिंह ने बताया की भारत की अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित अर्थ व्यवस्था है।हिन्दुस्तान में खेती -बेटी की बडी प्रतिष्ठा है। दुर्भाग्य है की अन्न पैदा करने वाला खुद ही भूख से मर रहा है।

जूता बनाने वाले के पैर में चप्पल नहीं है और मजदूर के पास रहने को घर नहीं है। देश में राजनीति चरम पर है बावजूद राष्ट्र उत्थान के लिए कोइ भी नेता आगे नहीं आ रहा है। आपने कहा की 1952 के चुनाव में भी रोटी कपडा और मकान मुद्दा था और 2019 के चुनाव में भी यही मुद्दा है। लोकतंत्र में राजतंत्र बिल्कुल हावी हो गया है।गांव में रहने वाले लोगों की सत्ता में भागीदारी घट गयी है। जिसके कारण किसानों मजदूरों की कोइ सुधि नहीं ले रहा है।युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने कहा की जब तक देश के किसानों की थाली में छप्पन भोग नहीं होगा तब तक देश को समृद्ध नहीं माना जा सकता। शिक्षा में असमानता पर आपने कहा की बडे लोगों की संतान एसी रूम में और किसान मजदूर की संतान खुले आसमान में पेंड के नीचे वह भी शिक्षक विहीन शिक्षा ग्रहण करें इसे दूर करना होगा।बिश्व मे भारत हमेशा आगे रहा है और अपनी खूबियो के चलते ही सोने की चिडिय़ा कहा जाता रहा है।अध्यात्मिक उर्जा के कारण ही भारत का डंका पुरे विश्व मे बज रहा है देश की खोई प्रतिष्ठा को प्राप्त करने के लिए गांव को समृद्ध करना होगा। स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी ने कहा कि भारत किसानों और मजदूरों का देश है।

कहा कि अनादि काल से हमारे देश की ब्यवस्था खेती के सहयोग से चली आ रही है।भारत के नगर तो निश्चित रूप से महानगर बन गये लेकिन आजादी के इतने लम्बे समय के बाद भी गांवो की स्थिति में ब्यापक परिवर्तन नहीं हुवा।इस देश की तरक्की तभी होगी जब किसान और मजदूर खुशहाल होंगे।देश को विश्व शक्ति बनाने के लिए किसानों के जीवन में समृद्धि लानी होगी।देश के गांव मे बैठा आम नौजवान ही भारत को विश्व गुरू बना सकता है ।इन नौजवानों को इसके प्रति जागरूक करने की जरुरत है। कार्यक्रम के आयोजक जितेन्द्र राय “मोहन” और कृष्णानंद राय ने स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी तथा रोहित सिह को अंगबस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जनार्दन राय.रघुपति सिंह.मुन्ना राय.अभिराम त्रिपाठी. अजीत मिश्रा.सुनील पाण्डेय. बिबेका नन्द राय ने संबोधित किया।इस मौके पर जनार्दन राय रामसागर यादव,दशरथ राय,सुरेश राय ,अशोक पाण्डेय, रघुपति सिंह,अभिराम त्रिपाठी, मुरली सिह,चाँद,विवेकानंद राय.आशुतोष राय.श्याम बहादुर राय.राजेश राय.अक्षय कनौजिया. रविन्द्र यादव.सम्पूर्णानन्द पाण्डेय. आदि लोग थे कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता एवम समाजसेवी श्रीकान्त राय तथा संचालन शिक्षक राजदेव यादव ने किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *