Categories: BalliaUP

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ का हुआ मंचन, डीएम ने सराहा

अंजनी राय

बलिया: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संगठन के सौजन्य से कलेक्ट्रेट ड्रामा हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रमुख रूप से संकल्प संस्था द्वारा देशभक्ति नाटक ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ का मंचन किया गया। आजादी के संघर्ष की याद दिलाने वाले स्थानीय कलाकारों के अभिनय को वह मौजूदा हर किसी ने सराहना की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह ने इस देशभक्ति आयोजन की तारीफ करते हुए समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

उधर, नाटक के बीच-बीच में लोग जोरदार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। नाटक के दौरान क्रांतिकारियों की क्रांति देख दर्शकों के मन में देशभक्ति जग जा रही थी। वहीं अंग्रेजों का उत्पीड़न देख खासकर महिलाएं भावुक भी होती दिखीं। कुल मिलाकर कलाकारों ने अपने अभिनय से वहां मौजूद सबका दिल जीत लिया। यही वजह रही कि डेढ़ घण्टे के नाटक के दौरान अंत तक दर्शक जमे रहे। कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय व मंत्री संजय भारती भी इस शानदार नाटक के पात्र थे। नाटक मंचन में आशीष त्रिवेदी शैलेंद्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा। अंत में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संगठन की ओर से सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन अश्विनी तिवारी ने किया।

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

11 hours ago