नगर निगम कार्यकारिणी से उपसभापति समेत पांच भाजपा के सदस्य हुए बाहर

आदिल अहमद
कानपुर। नए साल पर नगर निगम कार्यकारिणी समिति से छह सदस्य बाहर हो गए। बाहर होने वाले सदस्यों में उपसभापति समेत पांच सदस्य भाजपा से हैं,जबकि एक सदस्य सपा से है। अब नए छह सदस्यों का चुनाव सदन में किया जाएगा।
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल साल के अंत में खत्म हो गया था। कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद बुधवार को जब बैठक हुई तो इसमें पारदर्शी तरीका अपनाते हुए सभी सदस्यों के नाम की पर्ची बनवाई गई। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त संतोष कुमार समेत सभी सदस्यों के सामने इस पर्ची को जब खोला गया तो कार्यकारिणी से जो बाहर हुए उसमें सबसे ज्यादा नाम भाजपा के थे। भाजपा में उपसभापति नवीन पंडित के साथ विजय यादव,गोपाल गुप्ता, गुरूनारायण गुप्ता,संतोष साहू षामिल थे,जबकि सपा से अभिषेक गुप्ता कार्यकारिणी समिति से बाहर हुए।
महापौर ने बताया कि,बाकी नए छह सदस्यों का चुनाव सदन में कराया जाएगा। उन्होने कहा कि,कोशिश इसी बात की रहेगी कि जो नए छह सदस्य आए उनका चुनाव भी आम सहमति से कराया जाए। वहीँ नगर आयुक्त ने बताया कि, पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अपनाया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *