Categories: Kanpur

प्रेमिका से था नाराज लगा लिया गंगा में छलाग

आदिल अहमद
कानपुर। प्रेमिका से किसी बात को लेकर हुए नाराज एक युवक ने शुक्लागंज गंगापुल से छलाग लगा दी। युवक के गंगा में छलागं लगाने पर पुल से गुजर रहे लोग सन्न रह गये और तत्काल पुलिस को युवक की इस हरकत की जानकारी दी। जिसके बाद गोताखोरो की मदद से य़ुवक बाहर निकाला जा सका और उसके बाद परिजनो को जानकारी दी गयी।
बर्रा के जरौली फेस 2 में रहने वाला युवक ज्ञानेंद्र सिंह बुधवार दोपहर बाइक से शुक्लागंज गंगापुल पहुंचा। युवक ने कुछ देर तक मोबाइल से किसी से बात करता रहा और फिर अचानक बाइक को खडा करने के बाद गंगा में छलाग लगा दी। ये नजारा देख लोगो में हड़कम्म मच गया और देखते देखते लोगो का जमावड़ा लग गया। इस बात की जानकारी थाना पुलिस को देने के साथ ही मदद के लिए लोगो ने शोर मचाया जिसके बाद वहां मौजूद गोताखोरो नें गंगा की लहरो से युवक को बाहर निकाला। युवक से पूछताछ में ये जानकारी हुयी कि वह बर्रा का रहने वाला है। पुलिस ने युवक के परिजनो को इस बात की जानकारी देने के साथ ही युवक को अपने साथ थाने ले गयी।
pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

14 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

14 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

14 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

15 hours ago