पुलिस ने प्रतिबंधित मांस में कर दी हेरा फेरी, सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद लिखा गया मुकदमा

फारुख हुसैन

मोहम्मदी खीरी- पसगवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बर्बर पुलिस चौकी क्षेत्र में गोकशी करने वालों के लिए इस समय खासा महफूज क्षेत्र माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मुकदमा पंजीकृत किया लेकिन सूत्रों की माने तो तब तक कुछ लोगों को पुलिस अपने हाथ से छोड़ चुकी थी।

पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को छोड़ने के साथ ही मांस की मात्रा भी कम कर दी।क्षेत्र के लोगों की माने तो गोकशी में पाया गया। प्रतिबंधित मांस लगभग 1 कुंटल के आसपास था।लेकिन लिखा पढ़ी में पुलिस ने मात्र 22 किलो प्रतिबंधित मांस दिखाकर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में चौकी इंचार्ज में लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कुछ लोगों को छोड़ना भी पड़ा।लेकिन सामाजिक संगठन सहित हिंदू युवा वाहिनी ने कहा अगर गिरफ्तारी न की गई तो धरना प्रदर्शन दो दिन के अंदर पुलिस चौकी के सामने ही हम सब कार्यकर्ता करेंगे। यह जानकारी हिंदू युवा वाहिनी विधानसभा प्रभारी सूरज दीक्षित ने दी।मामले के संबंध में चौकी इंचार्ज जानकारी चाही तो बताया मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंच कर मैंने एक छुरी 22 किलो मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पांच लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा भी पंजीकृत किया। मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक से जानकारी चाही तो बताया सोशल मीडिया पर मामला संज्ञान में आया है। वार्ता चल रही है। खुलासा अगर गलत किया जा रहा है। तो संबंधित दरोगा पर भी कार्रवाई की जाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *