Categories: National

जब हमारा देश शहीदों के टुकड़े बटोर रहा था, हमारे प्रधानमंत्री मोदी अपने लिये नारे लगवा रहे थे – कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

अनिला आज़मी

नई दिल्ली: पुलवामा हमलो के बाद लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने अपने कार्यक्रम या तो रद्द कर दिये थे या फिर शान्ति पूर्वक गुज़ार दिया था। इस हमले के बाद राजनितिक छीटाकशी भी बंद थी। मगर अब शायद कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को बक्शने के मूड में नही दिखाई दे रही है। अब कांग्रेस ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले शुरू कर दिये है। आज कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीन बजकर दस मिनट पर ही हमले की खबर आ गई थी। पांच बजकर 15 मिनट पर कांग्रेस ने भी रिएक्शन दे दिया था। मगर, मोदी जी क्या कर रहे थे। मोदी जी की दिनचर्या बता रहा हूं। वह  दिन भर पार्क का भ्रमण करने के बाद नौका विहार और शूटिंग करवा रहे थे। छह बजकर 45 मिनट तक फिल्म की शूटिंग करते हैं, नौका विहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम राम नगर के गेस्ट हाउस में भी कुछ देर रुके और फिर चले गए। शाम छह बजकर 30 मिनट पर धनगढ़ी गेट पहुंचे और अधिकारियों से दस मिनट तक वार्ता की। फिर उनका काफिल निकला। वहां स्थानीय लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारे लगाए। पीएम ने भी सभी का अभिवादन किया। देश हमारे शहीदों के शरीर के टुकड़े चुन रहा था, मगर हमारे प्रधानमंत्री नारे लगवा रहे थे। वह राम नगर के फीडर गेस्ट हाउस रुके और चाय-नाश्ता किए। पूरे देश के चूल्हे बंद थे, तब गुरुवार को सात बजे वह चाय-नाश्ते का आनंद ले रहे थे। यह है इस देश के पीएम की असली वास्तविकता। इससे ज्यादा शर्मनाक व्यवहार किसी पीएम का नहीं हो सकता। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह मैं नहीं आपके पत्रकार साथी कह रहे हैं। जिन्होंने मोदी के दौरे का कार्यक्रम कवर किया है।  कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने दावे के समर्थन में अखबारों की कटिंग और कथित तस्वीरें दिखाईं।

आखिर क्यों नही किया राष्ट्रीय शोक?

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जवानों की शहादत पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा न होने पर भी मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की। ताकि सरकारी खर्च पर होने वालीं राजनीतिक सभाये रुक न जाएं। जब शहीदों के शव एयरपोर्ट पर थे, तब झांसी के कार्यक्रम से प्रधानमंत्री मोदी एक घंटा देरी से आए। फिर पहले अपने घर गए सीधे एयरपोर्ट नहीं। पीएम  मोदी के मंत्री शहीदों के शव के साथ सेल्फी ले रहे हैं। मोदी जी अब दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं सैर सपाटे के लिए।

कांग्रेस ने दागे जलते हुवे सवाल

पुलवामा मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से सवाल भी दागे है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से पांच सवाल करते हुवे कहा कि पीएम अपनी, एनएसए और गृह मंत्री की विफलता क्यों स्वीकार नहीं करते?  इतना आरडीएक्स देश मे आया कहां से? जैश के हमले से 48 घंटे पहले के वीडियो को नज़रअंदाज कैसे कर दिया? मोदी सरकार और गृह मंत्रालय ने सीआरपीऍफ़ को हवाई मार्ग से जाने के निवेदन को खारिज क्यों किया? मोदी सरकार के 56 महीनों में 488 जवान शहीद हो गए? नोटबंदी से आतंकी हमले बंद क्यों नही हुए? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इन सवालो का जवाब आज देश मांग रहा है और प्रधानमंत्री को इन सवालो का जवाब देना चाहिये।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

10 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

10 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

10 hours ago