भाजपा का लक्ष्य 400 प्लस सीट: ससम्मान मतदाताओं को बूथ तक पहुंचा कर कराये मतदान पार्टी की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने दिये टिप्स

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। भाजपा प्रदेश संगठन से नियुक्त सलेमपुर लोकसभा के प्रभारी एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि चुनाव की तिथियां निर्धारित हो चुकी हैं। पार्टी का लक्ष्य 400 प्लस सीट का है। यह बात करने से नहीं बल्कि बूथ तक मतदाताओं को ससम्मान ले जाकर मतदान कराने से ही होगा।
स्थानीय नगर के सलेमपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की एक आवश्यक बैठक स्थानीय नगर के साहू धर्मशाला में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व एवं उनके द्वारा आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री तिवारी बोल रहे थे।
प्रभारी मंत्री तिवारी ने कहा कि कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको समय रहते पूरा करें लें। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय चल रहा है। कार्यकर्ता सेक्टर से बूथ स्तर तक की तैयारी में लग जाएं, क्योकि चुनाव अंतिम चरण में है। कहा कि इस समय केंद्र और प्रदेश में नेतृत्व कर रहे नेताओं की सीधी नजर पोलिगं बूथ पर है। इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कत्तई लापरवाही न बरतें।

उन्होने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नरेंद मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना अति आवश्यक है। लोकसभा चुनाव में मोदी जी को भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता भाजपा के साथ खड़ी है। कहा कि मतदाताओं को भारी संख्या में बूथ तक ले जाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पदाधिकारियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क रखना होगा। तभी पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा कर पायेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करते रहने का सुझाव दिया। कहा कि किसी पदाधिकारी को कोई दिक्कत या पार्टी को नुकसान की शिकायत हो तो तत्काल जिला संगठन को सूचना दें, ताकि मोर्चा व प्रदेश के पदाधिकारी उसकी समीक्षा कर सकें।
आगे कहा कि मोदी के रूप में हमें आदर्श व देवशक्ति से पूर्ण प्रधानमंत्री मिला है, जिसका एकमात्र उद्देश्य राष्ट्र की उन्नति व गरीबों की सेवा है। राष्ट्र हित में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना अति आवश्यक है।
चुनाव संचालन समिति में शामिल लोकसभा क्षेत्र से संबंधित सिकंदरपुर, बिल्थरारोड, सलेमपुर, भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक व सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से संबंधित कार्यों की प्रभारी मंत्री ने ब्यक्तिगत रुप से समीक्षा की।
इस अवसर पर शेषनाथ आचार्य, विधायक काली प्रसाद, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, मनोरमा गुप्ता, जयनाथ कुशवाहा, माधव प्रसाद गुप्ता, प्रदीप सिंह, नीतू राय, देवेंद्र गुप्त, दिनेश्वर सिंह, जयप्रकाश साहू, चन्द्रभूषण उर्फ पिक्की वर्मा, अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, धन्नू सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, विन्ध्याचल सिंह, पंकज मोदी, गोरख जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *