केंद्रीय मंत्री आनंद कुमार हेगड़े का राहुल गांधी पर शर्मनाक बयान कहा मुस्लिम पिता और इसाई मा का बेटा कैसे ब्राह्मण हो सकता है

आरिफ अंसारी

बेंगलुरु: राजनीत किस कदर नीचे जाकर बात करना शुरू कर दे इसका आप कयास नही लगा सकते है। इसका जीता जागता उदहारण है भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अन्नत कुमार हेगड़े। वैसे तो हेगड़े साहब अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। मगर इस बार उन्होंने मर्यादाओं को पार करते हुवे राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि मुस्लिम पिता और इसाई माँ का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। हेगड़े कर्नाटक के भटकल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह भावनाओं में बहते हुवे राजीव और राहुल के ‘गांधी’ होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं की ओर से भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के सबूत मांगने को लेकर गांधी परिवार पर यह निशाना मांगा।

केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा, ‘उन्हें सबूत चाहिए, मुसलमान का बेटा (राजीव गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया, उसका कोई सुबूत देंगे ये लोग? मुसलमान बाप और विदेशी ईसाई मां से पैदा हुआ ये इंसान (राहुल गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया क्या इसका सुबूत देंगे?

इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं मजाक नहीं कर रहा। ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूँ, जब राजीव गांधी की मौत हुई, तब पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करने को कहा गया। उस वक्त राहुल गांधी का डीएनए लेने की बात हुई थी। तो सोनिया ने मना कर दिया। और कहा कि प्रियंका गांधी का डीएनए टेस्ट कर लो। अब सच क्या है, आप सबको तो पता ही है और ये लोग हमसे प्रूफ मांग रहे हैं, इन लोगों की हैसियत ही नहीं है कि ये हमसे सुबूत मांगें।

हेगड़े के इस बयान के बाद सियाची हलको में हलचल होने की सम्भावनाये तेज़ हो गई है। हेगड़े के इस बयान पर भाजपा के तरफ से कोई बयान अभी तक नही आया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *