तारिक खान
प्रतापगढ़। उत्त रप्रदेश की सियासत में एक बड़ी खबर ये है कि कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। बताते चले कि कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने अपने खुद के राजनैतिक दल का गठन किया था। पार्टी का नाम जनसत्ता पार्टी रखा गया था। आज इस पार्टी को मान्यता प्रदान करते हुवे चुनाव आयोग ने फ़ुटबाल खेलता खिलाड़ी चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।
चुनाव चिन्ह आवंटन की खबर आते ही जहा उत्तर प्रदेश के राजनितिक हलके में सुगबुगाहट शुरु हो गई है। वही राजा भैया के आवास कुंडा स्थित कोठी पर जश्न का माहोल बना हुआ है। इसी बीच राजा भैया ने आज ही दो प्रत्याशियों के नामो की घोषणा भी कर दिया है। प्रतापगढ़ से कुँवर अक्षय प्रताप उर्फ़ गोपाल और कौशाम्बी से शैलेन्द्र कुमार को टिकट देने का एलान हुआ है। बताते चले कि कौशाम्बी और प्रतापगढ़ क्षेत्र में राजा भैया का अपना प्रभाव चलता है। पार्टी की घोषणा करते ही दल में सबसे पहले जुड़ने की कवायद कौशाम्बी से शुरू हुई थी। इस दौरान कौशाम्बी में कई दलों के कार्यकर्ताओ ने पार्टी ज्वाइन किया था।
मीडिया से बात करते हुवे राजा भैया ने गठबंधन की चर्चाओ पर पूर्ण विराम लगाते हुवे कहा की गठबंधन का कोई प्रस्ताव हमने किसी को नही दिया है। गठबंधन का ऑफर किसी पार्टी से मिलने के सवाल पर जवाब देते हुवे राजा भैया सवाल को टालते हुवे बोले कि वो जाने दीजिये हर चीज़ मीडिया को बताना उचित नही। साथ ही मामले में गलत जानकारी भी देना ठीक नही है।
तारिक़ आज़मी डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक साक्षात्कार अचानक सुर्खियों में…
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…