हाजी नाजिश बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

गौरव जैन

रामपुर/पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने कहा कि भारत देश का मुसलमान अपने मुल्क के प्रति पूरी तरह से वपफादार है जबकि बापू के हत्यारे आज देश पर राज कर रहे हैं लेकिन जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। वह एक स्थानीय शादीहाल में किसानों को सम्भोदित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हाजी नाजिश खां को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

तोपखाना रोड स्थित एक स्थानीय शादी हाल में हाजी नाजिश खां को पश्चिमी यूपी किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष यतेंद्र ने हाजी नाजिश को नियुक्ति पत्र सौंपा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हाजी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अपने मुख्य संबोध्न में यतेंद्र कसाना ने कहा कि भाजपा ने देश के किसानों सहित हर वर्ग के साथ छल किया है। देश के प्रधनमंत्रा की कार्यशैली सिपर्फ मैं और मैं तक सीमित रह गई है। इस बार जनता झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएगी जैसे कि अभी पिछले दिनों राजस्थान व दूसरे राज्यों में सिखाया है। उन्होंने कहा कि देश का मुसलमानों की वफादारी पर ऐसे लोग उंगलियां उठा रहे हैं जो कि बापू के हत्यारे हैं। बात बात पर मुसलमानों को पाकिस्तान चले जाने की धमकी दी जाती है। यह भी कहा कि पाकिस्तान एक लुटा पिटा गरीब मुल्क है लेकिन देश के हिंदू व मुस्लिमों को लड़ाकर भाजपा भारत को भी पाकिस्तान बनाना चाहती है। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे क्यूंकि वह किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। संगठन को मजबूत किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा किसानों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रदेश कार्डीनेटर सै0 दानिश अलीम के अलावा, शहराध्यक्ष मामून शाह खां, सै0 अदील मियां, मेहरबान अली, सै0 पफैसल हसन आदि ने भी सम्भोदित किया। संचालन अब्दुल जब्बार खां ने किया। इस दौरान आमिर कुरैशी, वकार उर रहमान, असलम खां, अदनान खां, एजाज खां, अब्दुल वदूद, राजा पीरा, फजान अजीज, शहरोज व शहजान आदि मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *